फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College ready for the admission awaiting university instructions

बरेली कॉलेज एडमिशन के लिए तैयार, विश्वविद्यालय के निर्देश का इंतजार

Fri, 03 May 2019 09:43 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 03 May 2019 09:43 PM IST
सार

- सवर्णों के दस प्रतिशत आरक्षण को लेकर अब तक स्पष्ट नहीं हुई स्थिति
- शिक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी, अगले सप्ताह से शुरू हो सकते हैं रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Bareilly College ready for the admission awaiting university instructions
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने डॉ. अनुराग मोहन को मुख्य प्रवेश नियंत्रक बनाया है। उन्होंने बताया कि सवर्णों के आरक्षण समेत कुछ बिंदुओं पर विश्वविद्यालय का मार्गदर्शन बाकी रह गया है। इसके मिलते ही प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
कॉलेज में हुई प्रेसवार्ता के दौरान प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कला संकाय में डॉ. पंपा गौतम, विज्ञान में डॉ. कमल कुमार सक्सेना, विधि संकाय में डॉ. प्रदीप कुमार, वाणिज्य में डॉ. भारतेंदु शर्मा और स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के लिए डॉ. प्रियंक मेहरोत्रा को प्रवेश नियंत्रक बनाया गया है। डॉ. संजीव सक्सेना को ग्रेवांस सेल के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


मुख्य प्रवेश नियंत्रक डॉ. अनुराग मोहन भटनागर ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम में एडमिशन के लिए छात्रों को पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उस पंजीकरण नंबर के साथ ही बरेली कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा। पंजीकरण के दौरान आवेदकों को अपने भारांक, आरक्षण संबंधी सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आवेदन बाद में स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के दौरान छात्रों के मोबाइल पर ओटीपी आएगा, इसलिए मोबाइल अपने साथ ही रखें। महाविद्यालय भी सभी सूचनाएं उसी नंबर पर देगा। मेरिट में नंबर आने के बाद आवेदक को दो दिन में फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उसे निरस्त करके प्रतीक्षा सूची जारी कर दी जाएगी। विषय का चयन करने के बाद बदलने का मौका नहीं मिलेगा। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. आलोक खरे आदि मौजूद रहे।

इन बिंदुओं पर अटका कॉलेज
पिछले दिनों सवर्णों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण की घोषणा हुई थी, लेकिन इसके नियम अब तक घोषित नहीं हुए हैं। इसके अलावा विषय संयोजन (सब्जेक्ट कांबिनेशन) पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया होगी या मेरिट यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। इसके लिए विश्वविद्यालय से दिशानिर्देश मांगा गया है। यह मिलने के बाद ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है।


स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के आवेदन छह मई से होंगे जमा
बरेली कॉलेज में संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमलिब एवं सभी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर संबंधित विभाग में आवेदन कराना होगा। यह आवेदन छह मई से सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जमा होंगे।

बरेली कॉलेज में सीटें
बीए : 1840
बीएससी : 2460
बीकॉम : 1040
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed