{"_id":"5db0b66b8ebc3e017b4c10d1","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly381370787","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजऊ परसपुर से परसाखेड़ा तक हाईवे किनारे विकसित होगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजऊ परसपुर से परसाखेड़ा तक हाईवे किनारे विकसित होगी हरियाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा बाईपास पर हरियाली विकासित करने के लिए खाली जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा शहर के चारों ओर भी ग्रीन बेल्ट विकसित की जानी है। इसके लिए एनएचएआई और वन विभाग दोनों मिलकर प्रोजेक्ट तैयार करेंगे।
शहर के बाहर रजऊ परसपुर से परसाखेड़ा तक करीब 34 किलोमीटर लंबा बड़ा बाईपास है। हाईवे के किनारे सरकारी भूमि भी खाली पड़ी है। 19 सितंबर को मंडलीय पर्यावरण समिति की बैठक में कमिश्नर रणवीर प्रसाद के सामने यह मामला उठा कि नेशनल हाईवे के दोनों तरफ खाली भूमि पर पौधरोपण करके ग्रीन बेल्ट तैयार की जा सकती है। इसके अलावा शहर के चारों तरफ भी हरित पट्टी विकसित की जाए। बड़ा बाईपास पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए एनएचएआई को भूमि का हस्तांतरण वन विभाग को करना है। इसके लिए प्रभागीय वनाधिकारी भारत लाल ने एनएचएआई मुरादाबाद के अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर पौधरोपण के लिए बड़ा बाईपास के किनारे जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यह औपचारिकता जल्द ही पूरी की जाएगी।