फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

बरेली कॉलेज चौकीदारी

Sat, 05 Oct 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
प्राचार्य जी! क्या हमसे अब चौकीदारी भी कराओगे
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों के नेताओं ने किया प्राचार्य का घेराव
चार कर्मचारियों की नौकरी गई, माहौल गरमाने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों के बीच चौकीदारी की ड्यूटी को लेकर आपस में ही विवाद शुरू हो गया है। कर्मचारी संगठन अपनी ड्यूटी लगाने का विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते संगठन से चार कर्मचारियों को बाहर कर दिया है।
सत्र शुरू होने पर बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों को हटा दिया गया था। वापसी इस शर्त पर हुई कि उन्हें पीएफ और ईएसआई का लाभ मिलेगा, लेकिन उन्हें कॉलेज में चौकीदारी और साइकिल स्टैंड का काम भी देखना होगा। इस ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का रोस्टर बनाया गया। पहले चरण में 33 कर्मचारियों की ड्यूटी पूरी होने के बाद दूसरा रोस्टर लागू होने की बारी आई तो उसमें कर्मचारी नेताओं के नाम भी थे। कर्मचारी नेताओं ने इस रोस्टर को लागू होने से रुकवा दिया। वहीं रोस्टर पूरा कर चुके कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस पर संगठन से चार कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। वहीं कर्मचारी नेताओं ने शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा से मुलाकात कर चौकीदारी की ड्यूटी का विरोध किया, लेकिन प्राचार्य ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें यह ड्यूटी भी करनी पड़ेगी। इसको लेकर कॉलेज में किसी भी दिन मामला गरमाने का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed