फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

बरेली कॉलेज- चपरासी ने दिया गोलमोल बयान, उलझी जांच कमेटी

Wed, 25 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
बरेली। बरेली कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह ने जिस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश को अपने साथ हुई बदसलूकी और उत्पीड़न का गवाह बताया था, मंगलवार को उसने जांच कमेटी को ऐसे गोलमोल बयान दिए जिससे किसी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल हो गया। अब जांच कमेटी को आरोपों में घिरे डॉ. आरिफ नदीम के जवाब का इंतजार है। इस बीच उन तीन शिक्षकों को भी नोटिस जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने इस प्रकरण की जांच करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

गणित विभाग की एसोसिएट डॉ. पूनम सिंह ने साथी शिक्षक डॉ. आरिफ नदीम पर अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप लगाकर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा से शिकायत की थी। इस मामले की जांच डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. अनीता सिंह कर रही हैं। कमेटी के संयोजक डॉ. नसीम अख्तर ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश ने अपने संक्षिप्त लिखित बयान दिए हैं लेकिन वे गोलमोल हैं। दो दिन में डॉ. आरिफ नदीम जवाब देंगे, तभी आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने जांच कमेटी से हटने वाली डॉ. शुभ्रा कटारा, डॉ. नवनीत कौर और डॉ. सुषमा गौंडियाल को नोटिस जारी कर जांच से इनकार करने का कारण पूछा है।
विज्ञापन


फर्जी एडमिशन और समाजशास्त्र प्रकरण में आज शुरू होगी जांच
बरेली। एलएलबी में फर्जी एडमिशन के निरस्तीकरण संबंधी मामले में कार्रवाई की संस्तुति के लिए बुधवार को जांच कमेटी बैठेगी। इस कमेटी में डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. अनुराग मोहन और डॉ. संजीव सक्सेना को शामिल किया गया है। मंगलवार को डॉ. संजीव सक्सेना के अवकाश पर होने के चलते यह बैठक नहीं हो सकी थी। बता दें कि बरेली कॉलेज में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर एलएलबी में तीन एडमिशन हुए हैं। इनके निरस्तीकरण पर निर्णय लेने के लिए यह कमेटी गठित की गई है। वहीं, समाजशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमाचरन गंगवार और छात्रा के आरोपों की जांच के लिए भी बुधवार को कमेटी बैठेगी। इस कमेटी में डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. नवनीत कौर आहूजा और डॉ. एसी त्रिपाठी को नामित किया गया है। इस मामले में छात्रा ने डॉ. उमाचरन पर मजाक बनवाने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, डॉ. उमाचरन ने छात्रा पर नियमविरुद्ध एडमिशन लेने और खुद को फंसते देखकर यह साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed