{"_id":"5d3dff988ebc3e6cc60b3d76","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3703717139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज विवाद- प्राचार्य बोले- खुलेगा कॉलेज, शिक्षक संघ विरोध पर अड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज विवाद- प्राचार्य बोले- खुलेगा कॉलेज, शिक्षक संघ विरोध पर अड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। छात्रनेता से विवाद के बाद मुख्य प्रवेश समन्वयक पर रिपोर्ट को लेकर बरेली कॉलेज में मचा घमासान जारी है। इसी बीच सोमवार को प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कॉलेज खुलने की बात कही है। वहीं, शिक्षक संघ प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग न करने की जिद पर अड़े हैं। उन्होंने रविवार को थाना बारादरी में छात्रनेता के खिलाफ तहरीर दी है और नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। शिक्षकों का कहना है कि जब तक रिपोर्ट वापस लेकर छात्रनेता पर रिपोर्ट नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा।
शुक्रवार को बरेली कॉलेज में छात्रनेता मोहित कुमार सिंह से विवाद के बाद मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन पर एससी-एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। इसके विरोध में आए शिक्षक संघ ने प्रवेश प्रकिया का बहिष्कार कर दिया। शनिवार को कॉलेज खुला लेकिन हंगामे के चलते कुछ ही देर में ताला लग गया। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी गई। अब सोमवार को प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा कॉलेज खुलवाने की तैयारी में हैं। मगर एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. वीपी सिंह ने स्पष्ट कह दिया है कि डॉ. अनुराग मोहन से रिपोर्ट वापस होने और छात्रनेता पर रिपोर्ट दर्ज होने तक प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया जाएगा। इसके लिए सारे विभागाध्यक्षों से भी बात कर ली गई है। साथ ही उन लोगों ने नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया है।
शिक्षकों ने दी तहरीर, इंस्पेक्टर ने नकारा
रविवार को थाना बारादरी पहुंचे बरेली कॉलेज के शिक्षकों ने प्राचार्य के कवरिंग लेटर के साथ छात्रनेता मोहित के खिलाफ तहरीर दी है। डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि तहरीर एक दरोगा को रिसीव कराई गई है लेकिन बारादरी इंस्पेक्टर राहुल सिंह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सोमवार को कॉलेज खुलेगा। शिक्षकों से अपील है कि प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग करें। प्रवेश के लिए अब सिर्फ दो-तीन ही बचे हैं, इससे छात्र-छात्राओं का नुकसान हो रहा है।
- डॉ. अजय कुमार शर्मा, प्राचार्य
मैंने प्राचार्य को स्पष्ट कर दिया है कि रिपोर्ट वापस होने और छात्रनेता पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग होगा। इसके बाद हम रात में भी लगकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
- डॉ. वीपी सिंह, महासचिव, बरेली कॉलेज शिक्षक संघ
शिक्षक और छात्र नेता की लड़ाई में छात्र हित दांव पर
बरेली। बरेली कॉलेज में शिक्षक और छात्र नेता के घमासान में छात्र हित दांव पर लग गया है। एडमिशन प्रकिया पूरी होने के लिए सिर्फ तीन दिन बचे हैं लेकिन बरेली कॉलेज में सोमवार को भी इसके शुरू होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। कॉलेज में हंगामों पर लगाम कसने के लिए अब कॉलेज प्रशासन भी सख्ती करता नजर नहीं आ रहा है।
अब से करीब सात-आठ साल पहले तक बरेली कॉलेज में हर साल खुराफाती छात्रों की ब्लैकलिस्ट तैयार होती थी। इस डर से खुराफाती छात्र खुलकर विवाद करने से बचते थे और कई बार उनके कॉलेज आने पर तक रोक लगा दी जाती थी। मगर डॉ. जोगा सिंह होठी के चीफ प्रॉक्टर पद से हटने के बाद यह प्रक्रिया ठप हो गई। अब न तो कॉलेज खुराफाती छात्रों को चिह्नित करता है और न ही उन पर कोई कार्रवाई होती है। बाहरी छात्र खुलेआम कॉलेज में घूमते हैं। यह विवाद इन सब गड़बड़ियों का ही खामियाजा है, जिसके चलते कॉलेज में तमाम छात्र-छात्राओं का एडमिशन दांव पर लग गया है। 31 जुलाई एडमिशन का अंतिम दिन है और कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चौपट पड़ी है।