{"_id":"64c0b73ef0c83c17210b7886","slug":"bareilly-clash-sparked-by-gulaal-first-one-side-started-stone-pelting-report-on-250-people-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Clash: बरेली में गुलाल से भड़की थी बवाल की चिंगारी, देखते ही देखते चलने लगे पत्थर, 250 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Clash: बरेली में गुलाल से भड़की थी बवाल की चिंगारी, देखते ही देखते चलने लगे पत्थर, 250 पर रिपोर्ट
Wed, 26 Jul 2023 11:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:39 AM IST
सार
बरेली बवाल को लेकर पुलिस ने भीड़ में शामिल करीब 250 लोगों पर रिपोर्ट कराई है। बारादरी थाने में जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक इबादत स्थल पर चूने जैसा सफेद पाउडर फेंकने के बाद प्रतिक्रिया में पथराव किया गया।
विज्ञापन
bareilly clash
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली की कांवड़ यात्रा के दौरान जोगी नवादा में बवाल करने वालों पर शिकंजा कस गया है। पहले कांवड़ियों की ओर से पार्षद उस्मान समेत 150 लोगों पर रिपोर्ट कराई गई थी। वीडियो से पता लग रहा है कि शुरू में गुलाल फेंकने पर बवाल की चिंगारी भड़की। पहले एक पक्ष ने पथराव शुरू किया, फिर दूसरे पक्ष की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।
पुलिस ने भीड़ में शामिल करीब 250 लोगों पर रिपोर्ट कराई है। बारादरी थाने में जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक इबादत स्थल पर चूने जैसा सफेद पाउडर फेंकने के बाद प्रतिक्रिया में पथराव किया गया।
चौकी प्रभारी ने किसी कांवड़िये को नामजद नहीं किया है, पर लिखा है कि पथराव के बाद भीड़ ने पीलीभीत बाईपास पर जाम लगा दिया। इस एफआईआर का आधार पुलिस की ओर से बनाए गए वीडियो, आसपास के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुुटेज और इतने ही मोबाइल फोन से तैयार वीडियो हैं।
विज्ञापन
पुलिस की एफआईआर में ये है जिक्र
एसआई अमित कुमार ने रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि रविवार दोपहर दो बजे वह टीम के साथ ड्यूटी पर थे। कांवड़ियों के जत्थे का गोसाई गौटिया से इबादत स्थल, वनखंडीनाथ मंदिर होते हुए कछला घाट जाना प्रस्तावित था। जत्थे के साथ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद थी।

Trending Videos
जत्था जैसे ही इबादत स्थल के पास पहुंचा, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सफेद पाउडर (चूने जैसा) उड़ाया। इसकी प्रतिक्रिया में कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इससे दोनों पक्षों के लगभग 200-250 लोग पथराव करने लगे। थाने की सरकारी गाड़ी पर भी पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस वाले मुश्किल से बच पाए। यहां से हटाया गया तो भीड़ ने सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास पीलीभीत बाईपास पर जाम लगा दिया।