फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Car Fire Accident bodies could not be identified they cremated considering them to be their bodies

UP: कार में जिंदा जले आठ लोगों को परिजन ने अनुमान से अपना माना, 95% से अधिक जल गए थे; पेट पर बचा था कुछ मांस

Mon, 11 Dec 2023 12:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Dec 2023 12:36 PM IST
सार

Bareilly Car Fire Accident: कार सवारों का शरीर 95 फीसदी से ज्यादा जल गया था। मुआवजे व पहचान आदि के लिहाज से उनका डीएनए सैंपल लिया गया है। परिजनों के ब्लड सैंपल से इसका मिलान होगा। इधर, रात आठ बजे तक पोस्टमार्टम हाउस पर गहमागहमी रही। सभी मृतकों के सिर, हाथ व पैर पूरी तरह जल चुके थे, इसीलिए पहचान में दिक्कत आ रही थी। 

विज्ञापन
Bareilly Car Fire Accident bodies could not be identified they cremated considering them to be their bodies
Bareilly Road Accident News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा हादसे में राख हुए शवों को पहचानने में परिजन भी नाकाम रहे। राख के ढेर में अपनों की तलाश कर थक गए। अनुमान के आधार पर शवों के पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। अब सही शिनाख्त के लिए शवों की डीएनए जांच होगी। इसके लिए सैंपल लिए गए हैं। लैब में परिजनों के सैंपल से उसका मिलान कराया जाएगा। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के वाद अनुमान के आधार पर परिजन शव ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात डंपर और कार की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी। इसमें कार सवार आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद शवों की पहचान में पेच फंस गया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में आठ लाशों के बीच परिजन अपनों को खोजते रहे। शव लगभग 95 फीसदी जल चुके थे। इस वजह से यह समस्या आई। अधजली चेन-अंगूठी, बेल्ट व पर्स आदि से कुछ शवों की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुरकान, आसिफ व शादाब की हुई पहचान
मितापुर निवासी चालक फुरकान, जाम गांव निवासी आसिफ व शादाब के शवों की पहचान कर ली गई। शेष पांच लोगों की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने सभी मृतकों के आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र जमा करा लिए। अब उनकी पहचान के लिए डीएनए जांच ही एक मात्र विकल्प है।
 

95 फीसदी से ज्यादा जल गए थे कार सवार, पेट पर बचा था कुछ मांस
कार सवारों का शरीर 95 फीसदी से ज्यादा जल गया था। मुआवजे व पहचान आदि के लिहाज से उनका डीएनए सैंपल लिया गया है। परिजनों के ब्लड सैंपल से इसका मिलान होगा। इधर, रात आठ बजे तक पोस्टमार्टम हाउस पर गहमागहमी रही। सभी मृतकों के सिर, हाथ व पैर पूरी तरह जल चुके थे, इसीलिए पहचान में दिक्कत आ रही थी। 

हालांकि, बदहवास लोग शवों को अपना बताकर ले गए। घुटनों से ऊपर और कोहनी से नीचे का हिस्सा कम जला था। शरीर गठरीनुमा हो गए थे। सभी शवों के जांघ की हड्डी का हिस्सा (बोनमैरो) सुरक्षित कर सील किया गया। भविष्य में अधिकारियों के निर्देश पर इस सैंपल को परिजनों के ब्लड सैंपल के साथ लैब भेजकर डीएनए परीक्षण कराया जा सकेगा।

ये था मामला
बहेड़ी निवासी सुमित गुप्ता अपनी कार बुकिंग पर चलवाते थे। बहेड़ी से सटे गांव जाम निवासी उवैस का निकाह शनिवार को बरेली में पीलीभीत बाइपास स्थित फहम लॉन में था। बहेड़ी के मितापुर निवासी चालक फुरकान जाम गांव के ही कुछ लोगों को लेकर बरात में आया था। 

शादी में शामिल होने के बाद ये लोग जाम लौट रहे थे। रात 11:45 बजे भोजीपुरा थाने से आगे दभौरा गांव के पास कार का टायर फटने से हादसा हो गया। इस दौरान धमाके के साथ कार व डंपर में आग लग गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई थी। चालक और हेल्पर डंपर छोड़कर भाग गए थे।

जाम शुमाली गांव के इन सात लोगों की गई जान
- आरिफ (30) पुत्र अमीर अहमद
- शादाब (26) पुत्र अब्दुल मजीद
- आसिफ (23) पुत्र शमीम
- आसिफ (34) पुत्र यूसुफ उर्फ मुन्ने
- बाबू (41) पुत्र प्यारे
- अय्यूब (36) पुत्र यूनुस
- आलिम (22) पुत्र जाहिद अली
- चालक फुरकान (25) पुत्र भूरा, निवासी गांव मितापुर

डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति
शनिवार देर रात भोजीपुरा में हुए हादसे की जांच के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें पुलिस, लोक निर्माण व परिवहन विभाग से एक-एक अधिकारी को नामित किया गया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने पुलिस विभाग से यातायात निरीक्षक मनीष शर्मा को नामित किया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने सहायक अभियंता द्वितीय सीताराम को और परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रवर्तन ने संभागीय निरीक्षक प्राविधिक मानवेंद्र प्रताप सिंह को नामित किया है। टीम सप्ताहभर में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपेगी।

 

मुआवजा के लिए पात्रता की होगी जांच
डीएम ने मृतकों को शासन के निर्देश के तहत मुआवजा दिलाने की बात भी कही है। किसान दुर्घटना बीमा योजना/राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पात्रता की जांच एसडीएम बहेड़ी को सौंपी है। संबंधित रिपोर्ट के अनुसार पात्र पाए जाने पर योजना के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed