फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Businessman left wife dead body in hospital

बरेली: पत्नी का शव अस्पताल में छोड़ भागा सराफ, फंदा लगा मिला था शव, जूही का भाई बोला-पैर जमीन पर टिके थे

Fri, 01 Jan 2021 04:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Jan 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Businessman left wife dead body in hospital
जूही अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रामपुर गार्डन निवासी सराफ जिला अस्पताल में पत्नी का शव लेकर पहुंचा और मौत की पुष्टि होते ही भाग निकला। पीछे से पहुंचे मृतका के मायके वालों ने उत्पीड़न और साजिश का आरोप लगाया। वहीं, ससुराल वालों ने तनाव के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में फंदा लगाने के साथ ही जहर के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। देर शाम मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। रामपुर गार्डन निवासी मनीष अग्रवाल की आलमगिरीगंज में प्रमोद ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 
विज्ञापन


गुरुवार को पौने 12 बजे मनीष अपनी पत्नी 33 वर्षीय जूही को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने स्ट्रेचर पर ही जांच करके जूही को मृत घोषित किया तो मनीष चुपके से खिसक गए। हालांकि इससे पहले वह नाम पता नोट करा चुके थे। पीछे से अस्पताल पहुंचे जूही के भाई राहुल अग्रवाल और फूफा अश्विनी अग्रवाल ने कोतवाली से पुलिस बुला ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें फंदा लगाने के साथ ही जहर के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। वहीं, राहुल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन की शादी दस साल पहले मनीष से हुई थी। दो जुड़वां बेटी और एक बेटा है। मनीष का सराफा का बड़ा काम है। 
 

कारोबार में लगाने को उन्हें अक्सर रुपये की जरूरत होती थी और वह जूही को मायके से रुपये लाने को कहते थे। मनीष के पिता व अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए। कहा कि 26 दिसंबर को बहन ने घर आकर दहेज उत्पीड़न के बारे में शिकायत की तो उन्होंने नए साल पर उसकी ससुराल जाकर समझाने की बात कही थी लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई। 

बताया कि सुबह उनके नंबर पर फोन करके जूही की तबियत खराब होने की बात कही। वह पहुंचे तो उसका शव कमरे में पंखे से लटका था और पैर जमीन पर टिके थे। उन्हें शक है कि उनकी बहन की साजिश के तहत हत्या की गई है।

डीआईजी तक घनघनाए फोन
जूही के पति आलमगिरीगंज और पिता सुरेश कुमार अग्रवाल सिविल लाइंस के प्रतिष्ठित सराफ हैं। घटना के बाद ससुराल पक्ष गायब हो गया लेकिन दोनों पक्षों से अधिकारियों को फोन करके पैरवी की जाती रही। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय के पास भी फोन पहुंचे। ससुराल पक्ष ने कहा कि जूही लंबे समय से तनाव से जूझ रही थीं।

मानसिक चिकित्सक से उनका इलाज चल रहा था। इसके पर्चे और दवाइयां मौजूद हैं। तनाव में ही उन्होंने खुद को अकेला पाकर आत्महत्या कर ली। दहेज या अन्य कोई वजह नहीं थी। वहीं, मायके पक्ष से कार्रवाई कराने के लिए फोन किया गया। इस पर डीआईजी ने एसएसपी को तहरीर आने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शरीर में जहर जैसे लक्षण भी हैं, विसरा परीक्षण से सही स्थिति पता लगेगी। फिलहाल पुलिस को तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखने के निर्देश दिए हैं। विवेचना में सही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed