फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: All gates of Rampur Bagh open, people get relief after two days of misery

बरेलीः रामपुर बाग के सभी गेट खुले, दो दिन की दुश्वारियों के बाद लोगों को मिली राहत

Thu, 17 Sep 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: All gates of Rampur Bagh open, people get relief after two days of misery
कई दिनों से बंद चले आ रहे रामपुर बाग के गेट बुधवार को खोल दिए गए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। रामपुर बाग के सभी सात गेट बुधवार को खोल दिए गए। इसके बाद रामपुर बाग आने-जाने में लोगों की दुश्वारी फिलहाल खत्म हो गई है।
विज्ञापन

रामपुर बाग के सोमवार को सभी गेट बंद कर दिए जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी थी। विकास भवन रोड से रामपुर बाग में प्रवेश बंद हो गया था और लोगों को गांधी उद्यान के आगे से काफी लंबा चक्कर काटकर आना-जाना पड़ रहा था। कई लोगों की शिकायत के बाद मेयर उमेश गौतम ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सभी कॉलोनियो के गेट खुलवाने को कहा था। इसके बाद बुधवार को रामपुर बाग के बंद किए गए सभी गेट खुलवा दिए गए। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी सभी कॉलोनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि गेट को बंद न किया जाए। खासतौर पर ऐसी कॉलोनियों में ऐसा बिल्कुल न किया जाए जिनसे प्रमुख मार्ग या व्यावसायिक इलाका जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed