फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly achieved one-sided victory in basketball

Bareilly News: बास्केटबाल में बरेली ने हासिल की एकतरफा जीत

Sat, 21 Sep 2024 06:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Bareilly achieved one-sided victory in basketball
बरेली। महिला वार्षिक प्रदेशस्तरीय हैंडबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें हैंडबाल कीं 26 टीमों के बीच 13 मुकाबले व बास्केटबाल की 22 टीमों ने 11 मुकाबले खेले। बास्केटबाल में बरेली की टीम ने सहारनपुर को 26-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन


बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बरेली की टीम ने 26-0 से सहारनपुर को हराकर जीत दर्ज की। प्रयागराज ने 27-21 से मेरठ पर विजय प्राप्त की। कानपुर ने 18-0 से चित्रकूट को हराया। लखनऊ की टीम ने गोरखपुर को 30-8 से हराया। मुरादाबाद ने अलीगढ़ की टीम को 15-12 से हराया। आजमगढ़ ने चित्रकूट को 2-0 से परास्त किया। मेरठ की टीम ने अलीगढ़ को 16-12 से हराया। आजमगढ़ की टीम ने 27-0 से वाराणसी को हराया। लखनऊ की टीम ने झांसी को 28-2 से हराया। आगरा ने सहारनपुर को 28-0 से व मेरठ ने अलीगढ़ को 16-12 के अंतर से हराया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार व विशिष्ट अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर अतुल कपूर ने किया। हैंडबाल प्रतियोगिता में निर्णायक हेमंत, हिमांशु, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, राश्ति गाजी, अनुष्का, श्रुति रही। वहीं बास्केटबाल में सोनेंद्र कुमार श्रोतिया, डेविड, संजय सिंह, निर्भय, सुमित, विवेक गंगवार रहे। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, आरएसओ जौनपुर अतुल सिनर, बास्केटबाल कोच सोनेंद्र श्रोतिया, विष्णु अग्रवाल, शरद प्रताप सिंह, अशोक कुमार, आदेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हैंडबाल में गोरखपुर ने सहारनपुर को हराया
हैंडबाल में गोरखपुर की टीम ने 23-12 गोल कर सहारनपुर को हराया। लखनऊ बनाम प्रयागराज का मुकाबला ड्रा रहा। बस्ती की टीम ने कानपुर को 25-10 गोल से हराकर जीत अपने नाम की। अयोध्या की टीम ने अलीगढ़ को 16-0 गोल से हराया। मिर्जापुर की टीम ने चित्रकूट को 11-0 से मात दी। मुरादाबाद की टीम ने आजमगढ़ को 11-1 से परास्त किया। मेरठ की टीम ने आगरा को 9-1 गोल से हराया। वाराणसी की टीम ने मुरादाबाद को 12-3 गोल से हराया। बस्ती की टीम ने बरेली को 20-1 गोल कर हराया। अलीगढ़ की टीम ने चित्रकूट को 1-0 से हराया। कानपुर की टीम ने बरेली को 9-4 से हराया। मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 8-1 गोल कर परास्त किया। बस्ती ने 13-0 गोल कर देवीपाटन की टीम पर बेहतरीन जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed