फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly accident victims could not be identified dead bodies were cremated

कार में जिंदा जले आठ लोग: नहीं हो सकी मृतकों की पहचान, अपनों का शव मानकर कर दिया सुपुर्द-ए-खाक

Sun, 10 Dec 2023 06:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Dec 2023 06:53 PM IST
सार

नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात डंपर और कार की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी। इसमें कार सवार आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। आठ लोग पूरी तरह जल गए थे, जिससे पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
bareilly accident victims could not be identified dead bodies were cremated
बरेली सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा में नैनीताल हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए थे। हादसे में राख हुए शवों को पहचानने में परिजन भी नाकाम रहे। रविवार को राख के ढेर में अपनों की तलाश कर थक गए। 

विज्ञापन


अनुमान के आधार पर शवों के पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। अब सही शिनाख्त के लिए शवों की डीएनए जांच होगी। इसके लिए सैंपल लिए गए हैं। लैब में परिजनों के सैंपल से उसका मिलान कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के वाद अनुमान के आधार पर परिजन शव ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन


जिंदा जले 8 बराती: डंपर से टकराने के बाद फंसा सेंट्रल लॉक, आग बुझी तो राख हो गए थे शरीर; टुकड़ों में निकाले शव
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात डंपर और कार की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी। इसमें कार सवार आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद शवों की पहचान में पेच फंस गया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में आठ लाशों के बीच परिजन अपनों को खोजते रहे। शव लगभग 95 फीसदी जल चुके थे। इस वजह से यह समस्या आई। अधजली चेन-अंगूठी, बेल्ट व पर्स आदि से कुछ शवों की पहचान हो सकी।

फुरकान, आसिफ व शादाब की हुई पहचान
मितापुर निवासी चालक फुरकान, जाम गांव निवासी आसिफ व शादाब के शवों की पहचान कर ली गई। शेष पांच लोगों की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने सभी मृतकों के आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र जमा करा लिए। अब उनकी पहचान के लिए डीएनए जांच ही एक मात्र विकल्प है।



 

शादी समारोह से लौट रहे थे लोग 
बहेड़ी निवासी सुमित गुप्ता अपनी कार बुकिंग पर चलवाते थे। बहेड़ी से सटे गांव जाम निवासी उवैस का निकाह शनिवार को बरेली में पीलीभीत बाइपास स्थित फहम लॉन में था। बहेड़ी के मितापुर निवासी चालक फुरकान जाम गांव के ही कुछ लोगों को लेकर बरात में आया था। 
 

शादी में शामिल होने के बाद ये लोग जाम लौट रहे थे। रात 11:45 बजे भोजीपुरा थाने से आगे दभौरा गांव के पास कार का टायर फटने से हादसा हो गया। इस दौरान धमाके के साथ कार व डंपर में आग लग गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई थी। चालक और हेल्पर डंपर छोड़कर भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed