फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly 1.44 billion earned by the power of the mills

बरेली की मिलों ने बिजली बनाकर कमाए 1.44 अरब

Thu, 07 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 07 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के 55 चीनी मिलों में बिजली उत्पादन करके कमाए गए 10.8 अरब रुपयों को प्रदेश सरकार ने विद्युत विभाग से सीधे अपने कब्जे में लेकर किसानों के गन्ना बकाए में बंटवाने का फैसला लिया है। गन्ना आयुक्त ने बरेली सर्किल की बहेड़ी सहित आठ चीनी मिलों के 1.44 अरब रुपये  बिजली विभाग से मांगे हैं, जिसका किसानों में भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन

बरेली की आठ चीनी मिलों ने गन्ना पैराई सत्र में नवंबर 2015 से से मार्च 2016 तक 463485 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया है। जिसमें से 295271 मेगावाट बिजली विद्युत विभाग की ग्रिड में सप्लाई की है, शेष बिजली को अपने यहां इस्तेमाल किया। ग्रिड में डाली गई बिजली की एवज में विद्युत विभाग की ओर से 4 रुपये 85 पैसे लेकर 5 रूपये 13 पैसे प्रति यूनिट की दर से भुगतान का प्रावधान है। यह राशि चीनी मिलों को इसी माह में दी जानी है लेकिन इन मिलों की ओर से किसानों के गन्ने का करीब 3.45 अरब रूपया बकाया है। किसानों की इतनी अधिक राशि बकाया होने के कारण प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि बिजली विभाग की ओर से जो रकम मिलों के लिए मिलेगी, उससे किसानों को गन्ने के बक ाए का भुगतान करा दिया जाएगा। इसके बावजूद किसानों की जो भी बकाया राशि होगी, उसे चीनी की बिक्री कराके भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये है बिजली उत्पादन का आंकड़ा
मिल    बिजली का उत्पादन (मेगावाट)  ग्रिड में सप्लाई  रकम(करोड़ में)         बहेड़ी       68530                        46434          25.86 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर     81017                        57422          25.4                     मीरगंज      20987                        5205           2.28
बिसौली     60202                        37086        19.65
पीलीभीत    101946                       64190        30.81                    बरखेड़ा     19645                        15360         7.51
मकसूदापुर    80288                        55351       27.06
 निगोही       30870                        14223       5.56
----------------------------------------------------------                    463485                      295271      144.13

----------------------------------------------------------


‘शासन के निर्देश पर चीनी मिलों की इस राशि को सीधे किसानों के बकाए का भुगतान करा दिया जाएगा। बहेड़ी की चीनी मिल ने तो पिछले सत्र का भी किसानों को भुगतान नहीं किया है।’ दिनेश्वर मिश्र, उपायुक्त चीनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed