फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bar got a new face, Arvind Srivastava became president for the first time, Dhyani then secretary

बार को मिला नया चेहरा, पहली बार अध्यक्ष बने अरविंद श्रीवास्तव, ध्यानी फिर सचिव

Wed, 22 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bar got a new face, Arvind Srivastava became president for the first time, Dhyani then secretary
जीत का जश्न मनाते अधिवक्ता।
श्रीवास्तव ने अनिल द्विवेदी को 148 वोट से हराया, वीपी ध्यानी ने शशिकांत को 738 वोट से दी शिकस्त
विज्ञापन

बरेली। अध्यक्ष के तौर पर बरेली बार एसोसिएशन को इस बार नया चेहरा मिला है। अरविंद श्रीवास्तव पहली बार अध्यक्ष बने जबकि वीपी ध्यानी को लगातार दूसरी बार सचिव चुना गया। अरविंद श्रीवास्तव ने कड़े मुकाबले में पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी को 148 वोट से पराजित किया। वीपी ध्यानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशिकांत तिवारी को 738 वोटों हराकर एकतरफा जीत हासिल की।
मंगलवार को मतगणना के बाद रात करीब नौ बजे नतीजों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद श्रीवास्तव को 752 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल द्विवेदी को 604 वोट मिले। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में मोती राम मौर्य को 306, शशिकांत शर्मा को 101 और श्यामा नंदन सिंह गंगवार को 79 वोट मिले। दोबारा सचिव निर्वाचित हुए वीपी ध्यानी को 1083 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशिकांत तिवारी सिर्फ 345 वोट प्राप्त कर सके। सचिव पद के दूसरे प्रत्याशियों में शेर सिंह को 187, संजय वर्मा को 99, अजय शर्मा को 50, मोहम्मद असलम को 39 और धर्मवीर गुप्ता को 36 वोट मिले।
विज्ञापन

उदयवीर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित बने उपाध्यक्ष
उदय वीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 672 वोट पाकर प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार शर्मा को 358 वोट से पराजित किया। विजय को 314 वोट ही मिले। उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह सौ वोटों से विजयी हुए। उन्हें 528 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विजय पाल को 428 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ललित कुुमार सिंह ने 1012 वोट पाकर अनुज गंगवार को 217 वोट से हराया। अनुज को 795 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक पांडे 52 वोट से विजयी हुए। दीपक को 783 और उनके प्रतिद्वंद्वी जयपाल सिंह कश्यप को 731 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए राकेश बाबू आर्य 201 वोटों से जीते। उन्होंने अंकित सक्सेना को 201 वोटों से हराया। अंकित सक्सेना को 532 वोट मिले। संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर अजय प्रकाश शर्मा ने 614 वोट पाकर रूपेश कुमार को 159 वोट से हराया। रूपेश को 455 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर ओम जय मृत्युंजय मिश्रा 139 वोट से विजयी हुए। उनको 476 वोट मिले और उनकी प्रतिद्वंद्वी निशा शर्मा को 337 वोट मिले। वरिष्ठ कार्यकारिणी में अमित कुमार सिंह, विनोद यादव, अमित अवस्थी, संतोष मौर्य, फिरोज मुहम्मद, डी शर्मा चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी में अजय कुमार, अनुज कुमार, अनूप सिन्हा, मनोज पांडे, प्रमिला सिन्हा और उमेश खंडेलवाल का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार के 21 पदों में सिर्फ एक महिला पदाधिकारी
बार एसोसिएशन के 21 पदों के चुनाव में इस बार सिर्फ एक ही महिला उम्मीदवार प्रमिला सिन्हा विजयी हुई हैं। उन्हें कनिष्ठ कार्यकारिणी में चुना गया है। बता दें कि इस बार चुनाव में सिर्फ दो महिला उम्मीदवार ही मैदान में थी। इनमें से संयुक्त सचिव प्रशासन का चुनाव लड़ी निशा शर्मा हार गईं।
1860 वोटों की गिनती के लिए सुबह दस से नौ बजे तक चली मतगणना
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 1860 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। इतने मतों की गिनती के लिए मंगलवार सुबह दस बजे शुरू हुई मतगणना रात नौ बजे तक चली। सबसे पहले वोटों को इकट्ठा किया गया। दोपहर तक पहला परिणाम कोषाध्यक्ष का आया। उसके बाद अन्य पदों के परिणाम आने शुरू हुए। सचिव और अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती शाम सात बजे शुरू हो पाई और रात नौ बजे तक नतीजा सामने आया। सचिव पद पर एक तरफा वोट पडें लेकिन अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही। अंतिम राउंड में अरविंद श्रीवास्तव को निर्णायक बढ़त मिली।
अधिवक्ताओं को दिलाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ : ध्यानी
दोबारा सचिव चुने गए अधिवक्ता वीपी ध्यानी ने कहा कि उनकी जीत सही नीयत से काम करने का परिणाम है। अब वह अधिवक्ताओं को यूपी ट्रस्ट से जुड़वाने का काम करेंगे ताकि ज्यादा अधिवक्ताओं को चैंबर मिल सकें। इसके साथ अधिवक्ताओं के लिए ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य करेंगे।

बार एसोसिएशन से समाप्त करेंगे भ्रष्टाचार : अरविंद श्रीवास्तव
अध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवार अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि वह वकीलों का मान सम्मान भी बढ़ाएंगे और उनकी आय भी। वे भ्रष्टाचार को समाप्त कराएंगे। इसके अलावा जूनियर अधिवक्ताओं को कानूनी जानकारी देने के लिए महीने में दो बार लीगल वर्कशाप का आयोजन भी कराएंगे। इस वर्कशाप में लेक्चर के लिए जज और वरिष्ठ वकील मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed