{"_id":"67a3c06c85a14e9a6d0a4925","slug":"bar-association-election-fellow-lawyers-objection-to-the-post-of-general-secretary-bareilly-news-c-400-1-ala1001-263-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : महासचिव पद पर साथी वकील की आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : महासचिव पद पर साथी वकील की आपत्ति
विज्ञापन
आंवला। बार एसोसिएशन चुनाव के जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। अब प्रक्रिया एक पायदान और आगे बढ़ चुकी है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी होगी। शाम को पदवार दावेदारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। चुनाव अधिकारी सतीश शर्मा व परमानंद मौर्य की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बुधवार को पूरा हो गया। सभी नामांकन सही व वैध पाए गए।
मालूम हो कि अध्यक्ष व महासचिव पद पर चार-चार आवेदन किए गए, जबकि एकल नामांकन के चलते वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। हालांकि महासचिव पद के दावेदार अतुल कुमार सिंह ने इसी पद के दूसरे दावेदार गजेंद्र सिंह के नामांकन पत्र पर यह कहते हुए आपत्ति दाखिल की है कि नियमानुसार पिछली बार के विजयी पदाधिकारी को उसी पद पर दोबारा चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है। गजेंद्र सिंह ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अनैतिक रूप से नामांकन दाखिल किया है।
उनकी इस आपत्ति का चुनाव अधिकारी ने बार एसोसिएशन चुनाव के वायलॉज का हवाला देते हुए खारिज कर दिया और गजेंद्र सिंह के नामांकन को वैध करार दे दिया। संवाद