{"_id":"5ba4ce59867a557fe30489bf","slug":"bank-that-start-day-with-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक जो प्रार्थना से शुरू करता है कामकाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक जो प्रार्थना से शुरू करता है कामकाज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 21 Sep 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
union bank of india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में एक ऐसा बैंक है जहां काम शुरू करने से पहले सारा स्टॉफ प्रार्थना करता है। 10 बजे सुबह होने वाली प्रार्थना में स्टॉफ के साथ कई बार ग्राहक भी शामिल होते हैं। यह सिलसिला पांच साल से जारी है।
बैंक में ठीक 10 बजे एक प्रार्थना बजनी शुरू हो जाती है। ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता... मन का विश्वास कमजोर हो ना...’। स्टॉफ पूरी आस्था और सम्मान के साथ खड़े होकर इस प्रेयर में शामिल होता है। मैनेजर से लेकर, चपरासी और गार्ड तक सभी। सुबह-सुबह आने वाले ग्राहक भी इसमें शामिल होते हैं। बैंक की मैनेजर तरु लता तिवारी ने बताया कि पिछले पांच साल पहले इसकी शुरुआत हुई। यह प्रार्थना हम सभी को पसंद है।
ऐसे समय में जबकि शब्द और प्रार्थनाएं भी धर्म के हिसाब से बंट गई हैं। यह प्रार्थना सभी को सामूहिकता में बांधती है। यहां के स्टॉफ खलील उल्लाह कहते भी हैं कि यह किसी धर्म विशेष या क्षेत्र की प्रार्थना नहीं है। पांच साल से सभी इसे खुशी-खुशी गा रहे हैं। असिस्टेंट मैनेजर आकांक्षा त्यागी ने कहा कि साल भर पहले वह जब यहां आईं तो यह देखकर स्कूल डेज याद हो आए। यह अच्छा है। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। असिस्टेंट मैनेजर पराग मिश्रा ने कहा कि बैकिंग के काम में बहुत प्रेशर होता है। प्रेयर के बाद अच्छा फील होता है।