{"_id":"5ffbdb521105907fec4eed10","slug":"banglore-man-reaches-lakhimpur-just-to-gift-a-girl-later-beaten-by-her-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐप के माध्यम से हुई दोस्ती, गिफ्ट देने के लिए बंगलूरू से लखीमपुर पहुंच गया युवक, जमकर हुई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐप के माध्यम से हुई दोस्ती, गिफ्ट देने के लिए बंगलूरू से लखीमपुर पहुंच गया युवक, जमकर हुई पिटाई
Mon, 11 Jan 2021 10:33 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
गिफ्ट लेकर पहुंचा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू से एक युवक रविवार को अपने दोस्त के साथ लखीमपुर पहुंचा और एक ऐप के माध्यम से दोस्त बनी किशोरी के घर गिफ्ट देने चला गया। इस बीच परिवार वालों ने युवक को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। मौके पर जमा हुए आसपास के लोगों ने युवक की पिटाई की और बाद में सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
देवरिया जिले के थाना गौरीबाजार के गांव पखरा निवासी सलमान अंसारी बंगलूरू में एसी मैकेनिक का काम करता है। सात महीने पहले सलमान अंसारी की लखीमपुर शहर की एक 17 वर्षीय किशोरी से एक ऐप के माध्यम से दोस्ती हुई।
विज्ञापन
दोनों मेसेज के जरिए एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान युवक ने किशोरी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फिर दोनों की बात मोबाइल पर होने लगी। इसी क्रम में वह किशोरी से बातचीत करने के बाद बंगलूरू से एक दोस्त के साथ हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचा और फिर बस से लखीमपुर आया।
विज्ञापन
पता पूछते हुए किशोरी के घर पर पहुंचकर टैडीबीयर, चॉकेलट और मिठाई का डिब्बा देने की कोशिश की। इस बीच परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने पहले आरोपी की पिटाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 1600 रुपये नकद और 11 जनवरी को यात्रा करने का लखनऊ से बंगलुरू का हवाई टिकट भी बरामद किया है।
निरीक्षक (अपराध) कोतवाली सदर चंद्रभान यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने अपना नाम सलमान अंसारी निवासी पखरा थाना गौरीबाजार जिला देवरिया बताया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।