{"_id":"657aa194cdd73ea2c308cfe7","slug":"bangladeshi-woman-and-hotel-owner-are-doing-prostitution-in-bareilly-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: जिस्मफरोशी का धंधा करा रही बांग्लादेशी महिला और होटल मालिक, एक्स पर पुलिस से युवक ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: जिस्मफरोशी का धंधा करा रही बांग्लादेशी महिला और होटल मालिक, एक्स पर पुलिस से युवक ने की शिकायत
Thu, 14 Dec 2023 12:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:03 PM IST
सार
युवक ने बताया कि एक महिला उसे बातों में फंसाकर होटल में ले गई। महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिससे युवक वहां से चला आया। उसका आरोप है कि होटल में जिस्मफरोशी का धंधा होता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में बांग्लादेशी महिला और होटल मालिक जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की गई है। थाना बारादरी इंस्पेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बरेली पुलिस, एडीजी, आईजी को टैग कर की गई शिकायत में काशिफ अहमद ने लिखा है कि मंगलवार रात उन्हें बजरंग ढाबा के पास कार में महिला और एक युवक मिला। ये लोग उसे बातों में लगाकर पीलीभीत बाईपास के एक होटल में ले गए। वहां कमरा नंबर 210 बुक किया।
विज्ञापन
दिल्ली में रहती है महिला
काशिफ ने बताया कि 15 मिनट बाद ही वहां एक महिला आ गई। महिला ने खुद को बांग्लादेश का मूल निवासी बताया। उसने कहा कि वह वर्तमान में दिल्ली में रहती है। उसने भारतीय आधार कार्ड व पासपोर्ट होने का दावा भी किया। काशिफ को महिला और युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
विज्ञापन
काशिफ ने आरोप लगाया कि उसे पक्का यकीन है कि महिला और होटल मालिक मिलकर देह व्यापार करते हैं। उनके साथ और भी बांग्लादेशी महिलाएं हो सकती हैं। काशिफ की शिकायत पर थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं।