फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Band people

बैंड की धुन पर झूमे लोग

Fri, 13 Oct 2017 02:16 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 13 Oct 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Band people
गीत संगीत

विज्ञापन
रोटरी क्लब आफ बरेली की ओर से 56 वां तीन दिवसीय दिवाली मेला बृहस्पतिवार को धूमधाम से शुरू हुआ। रॉकनामा बैंड की धुन पर जहां लोग झूमे, वहीं नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी मंच पर जलवा बिखेरा। बेबी शो और फेस आफ द क्राउड प्रतियोगिता हुई। मेला ग्राउंड में विभिन्न स्टाल और खाने पीने के स्टाल के अलावा बच्चों के लिए झूले आदि लगे थे। 
बरेली क्लब मैदान पर लगे में लोग शाम से ही आना शुरू हो गए थे। छोटे बच्चों की प्रतियोगिता तारे जमीं पर कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने बेबी शो में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 0 से तीन आयु वर्ग में जिगर शर्मा, विवान खंडेलवाल, रियांश गुप्ता पहले तीन नंबर पर रहे। दूसरे ग्रुप 3-5 आयु वर्ग में प्रकृति रस्तोगी, प्रभगुन सिंह और अग्रिमा श्रीवास्तव विजयी रहे। फेस ऑफ द क्राउड का ताज तृप्ति गुप्ता के सिर सजा। कोमल कपूर और निकिता सेकेंड और थर्ड प्लेस पर रहीं। 
विज्ञापन

इससे पहले रात साढ़े नौ बजे मुख्य अतिथि रोटरी मंडल अध्यक्ष विनय अस्थाना और मुख्य मंडल सचिव अश्विनी दीक्षित ने गणेश पूजन कर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले अपना शहर साफ रखने की लोगों को शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष डा. एके चौहान, नरेश मलिक और अध्यक्ष सुमित अरोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे पर्दे में पॉलिटिक्स ज्यादा
सारेगामा 2016 में हिस्सा ले चुकीं और राकनामा बैंड लेकर आईं शाहीन सल्मानी छोटे पर्दे के पीछे होने वाली पॉलिटिक्स से परेशान थीं। उनका कहना है कि उनकी आवाज वर्साटाइल है, मगर उन्हें वह स्थान नहीं मिला। कहती हैं, टॉप थ्री तक पहुंचना चाहिए था, मगर ऐसा नहीं हुआ। कई फेस्टिवल्स में कार्यक्रम कर चुकीं शाहीन डीयू से ग्रेजुएशन कर चुकी हैं अब आगे प्लेबैक सिंगर बनना चाहती हैं। इसके लिए उनकी तैयारी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed