फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ban Imposed on the Operations of Lions Charitable Blood Center in Bareilly

Bareilly News: लायंस चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संचालन पर लगी रोक, मानकों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

Sun, 05 Apr 2026 11:42 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 11:42 AM IST
सार

बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कई ब्लड सेंटरों का औचक निरीक्षण कर जांच की गई। इस दौरान लायंस चैरिटेबल ब्लड सेंटर में तमाम खामियां मिलीं, जिससे इस ब्लड सेंटर के संचालन पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Ban Imposed on the Operations of Lions Charitable Blood Center in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

बरेली में चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटियों की ओर से संचालित ब्लड सेंटरों के औचक निरीक्षण में मिनी बाइपास स्थित लायंस चैरिटेबल ब्लड सेंटर में मानकों की अनदेखी पर तत्काल प्रभाव से संचालन पर रोक लगा दी गई है। संबंधित ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जवाब तलब भी किया गया है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय से गठित औषधि निरीक्षकों की अंतर जनपदीय टीम ने प्रदेश के चैरिटेबल ट्रस्ट, सोसाइटियों की ओर से संचालित 36 ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया था। लैब में हुई जांच में रक्त और रक्त घटकों के अनिवार्य तापमान पर भंडारण, मानक अनुरूप टेस्टिंग, तकनीकी  स्टाफ की उपलब्धता, उपकरण संचालन एवं इनसे संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया था।
विज्ञापन


बरेली के लायंस चैरिटेबल ब्लड सेंटर में रक्तदाता और प्राप्तकर्ता के वितरण का अभाव, अनिवार्य एलाइजा टेस्ट न कराने, कोल्ड चेन मेनटेन न होने, एमओआईसी, तकनीकी स्टाफ की अनुपस्थिति, बिना परीक्षण रिकॉर्ड के रक्त का बल्क ट्रांसफर जैसी खामियां मिलीं। सहायक आयुक्त औषधि संदीप चौधरी के मुताबिक, पूर्व में आयुक्त के निर्देश पर ब्लड सेंटरों की जांच हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed