{"_id":"655fb4e070bf916353046855","slug":"badauns-rewarded-criminal-arrested-licensed-gun-recovered-bareilly-news-c-4-bly1015-292299-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदायूं का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदायूं का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। लूट व चोरी करने वाले गिरोह के सरगना 15 हजार के इनामी बदमाश तसलीम को फरीदपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शाहजहांपुर के निवासी बदमाश तसलीम पर बदायूं में 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गिरोह के चार बदमाश फरार हैं।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव बेहरा, धीरपुर व अमरेख गांव में आठ दिन पहले चोरी व लूट की घटनाएं हुई थीं। खुलासे में जुटी पुलिस ने गिरोह के सरगना तसलीम उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर लिया। वह शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाने के गांव डभोरा का निवासी है और बदायूं के थाना जरीफनगर से 15 हजार रुपये का इनामी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर धीरपुर गांव से चोरी की दोनाली बंदूक गन्ने के खेत से बरामद की है। वहीं आरोपी से मोबाइल, साड़ी, पायल, चांदी का सिक्का भी बरामद किया है। बदमाशों ने बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव मदारपुर में भी लूट की थी। फरीदपुर पुलिस ने उस घटना का भी खुलासा कर वहां से लूटी एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी ब्रेसलेट, दो सिक्के व अन्य सामान बरामद किया है।
फरीदपुर थाना पुलिस ने बताया कि गिरोह के बदमाश दिन में भीख मांगकर रेकी करते थे और फिर संबंधित स्थानों पर रात में चोरी या लूट कर लेते थे। कई जिलों में यह लोग इसी तरह घटनाएं कर चुके थे। कुछ समय यह बदमाश परिवार सहित फरीदपुर में आसरा योजना के तहत बनी कॉलोनी में खाली पड़े मकानों में अवैध तरीके से रहने लगे थे। महिलाएं भी पुरुषों के साथ गांवों में भीख मांगने जाती थीं। थाना क्षेत्र के गांवों में घटना करने के बाद यह बदमाश परिवार सहित फरार हो गए थे।