{"_id":"61fada6ca26c6d50bf2f96b0","slug":"badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-amit-shah-in-badaun-bareilly-news-bly474323238","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बाबू कहते थे ‘भाजपा की वैक्सीन’, अब लगवा लिया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बाबू कहते थे ‘भाजपा की वैक्सीन’, अब लगवा लिया टीका
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं) के केवीएम इंटर कॉलेज प्रांगण में पहुंचा अमित शाह का हेलिकॉप्टर। संवाद
- फोटो : BADAUN
इस्लामनगर (बदायूं)। चुनावी जनसभा के दौरान बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने संबोधन में ज्यादातर अखिलेश यादव पर हमलावर रहे। बीच-बीच में मायावती पर भी तंज कसे। जनसभा में मौजूद लोगों से हाथ उठवाया और पूछा कि आप सभी ने टीका लगवाया या नहीं, लोगों ने हाथ उठाकर हामी भरी तो शाह अखिलेश पर हमलावर हो गए। बोले-अखिलेश बाबू कहते थे भाजपा की वैक्सीन है, अब उन्होंने भी टीका लगवा लिया है।
भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश को कोरोना जैसी महामारी से बचाने का काम किया है। सभी को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। अगर टीका नहीं लगाया गया होता तो कहा नहीं जा सकता कि कोरोना की तीसरी लहर कितनी खतरनाक हो सकती थी।
कोरोना काल में लॉकडाउन से अर्थ व्यवस्था प्रभावित हुई। गरीब मजदूर के सामने संकट पैदा हुआ तो हमारी सरकार ने मुफ्त अनाज की व्यवस्था की। अगर यूपी में बुआ-भतीजे की सरकार होती तो गरीबों को मिलने वाला यह राशन नेपाल जा रहा होता। बुआ-भतीजे ने यूपी को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास पर अलीगढ़ का ताला डालने का काम किया है। मोदी और योगी सरकार में विकास हो रहा है। गुंडे-माफिया का नहीं अब यूपी में कानून का राज है।
इससे पहले अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया और जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रतिष्ठित लोग रहे मुंशी मंगल सिंह, पंडित निरंजन लाल, जंग बहादुर जौहरी, चौधरी बदन सिंह को याद किया। कहा कि सपा सरकार में एक जाति और धर्म विशेष के ही काम होते थे। बसपा सरकार में भी ऐसा होता था, लेकिन मोदी-योगी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। पहले की सरकारों में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। सपा-बसपा के शासन में हर जिले में एक माफिया और एक बाहुबली होता था, लेकिन अब दूरबीन लेकर दूर-दूर देखने पर भी माफिया और बाहुबली नजर नहीं आते।
उन्होंने यूपी के आपराधिक आंकड़े गिनाते हुए बताया कि हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में सपा सरकार के मुकाबले काफी कमी आई है। बसपा और सपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। भाजपा सरकार में कानून का राज है। सपा सरकार में माफिया और बाहुबली का राज था। गृहमंत्री ने कई बार अखिलेश यादव और मायावती पर तंज कसे। कहा सपा सरकार में यूपी की अर्थ व्यवस्था सातवें नंबर पर थी। योगी सरकार ने प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को देश में दूसरे स्थान पर लाने का काम किया है। यूपी को अब देश में नंबर वन राज्य बनाना है।
--
‘अखिलेश कहते थे कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया तो खून की नदियां बहेंगी’
अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव यूपी का भाग्य बदलने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू संसद में मेरे सामने कहते थे कि अगर कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया तो खून की नदियां बहेंगी। खून की नदियां छोड़िए किसी की हिम्मत नहीं है कि एक कंकड़ भी डाल सके। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने और घर में घुस कर मारने का काम मोदी ने किया है। देश को सुरक्षित रखना मोदी जानते हैं। दस साल तक केंद्र में सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकार रहीं। मनमोहन की सरकार में आए दिन पाक प्रेरित आतंकी देश में घुस आते थे और जवानों के सिर काटते थे। हमारी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर घर में घुसकर मारने का काम किया है। अब सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकार नहीं है। संवाद