फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bad system, no bus passengers

Bareilly News: बदहाल व्यवस्था, बे-बस यात्री

Sun, 01 Sep 2024 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Bad system, no bus passengers
- अव्यवस्थाओं के बीच हुआ रोडवेज बसों का संचालन, पूछताछ केंद्र पर सही जानकारी न मिलने से परेशान दिखे लोग
विज्ञापन

फोटो:
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। उर्स और पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते यात्रियों के बढ़े दबाव के बीच विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते शनिवार को सेटेलाइट बस अड्डे पर मारामारी की स्थिति दिखी। बदहाल व्यवस्थाओं के बीच बेबस यात्री गंतव्य तक की बस ढूंढने के लिए भटकते दिखे। बड़ी संख्या में यात्रियों को डग्गामार वाहनों का भी सहारा लेना पड़ा।
आला हजरत का उर्स व पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते लंबी दूरी तय कर अभ्यर्थी व जायरीन शहर पहुंचे। उर्स के चलते पुराना रोडवेज बस अड्डा बंद होने के चलते सभी बसों का संचालन सेटेलाइट से ही किया गया। बसों की संख्या दोगुनी और यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ने से यहां व्यवस्थाएं चरमरा गईं। दोपहर बाद कुल की रस्म अदा होने के बाद जायरीन अपने घरों के लिए रवाना हुए उसी दौरान पहली पाली की परीक्षा वाले अभ्यर्थी भी बस अड्डे पहुंचे।
विज्ञापन

बस अड्डे पर अव्यवस्थाओं का आलम यह था कि लोगों को बसों को सही जानकारी तक नहीं मिल सकी। पूछताछ केंद्रों पर पूछने के बाद भी जब लोग बताई गई जगह पर पहुंचे, तो उन्हें वहां बस नहीं मिल सकी। इसके अलावा बीसलपुर मार्ग पर जाने वाली बस करीब दो बजे से चार बजे तक नहीं लगी। भीषण गर्मी के बीच यात्री गमछा, रूमाल व हाथ वाले पंखे का इस्तेमाल करने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फोटो:
करीब डेढ़ बजे सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंच गया लेकिन दो घंटे से बस नहीं मिल सकी है। कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा है। - ब्रजेश, बिहारीपुर।
-------
उर्स में शामिल होने के लिए आया था। बस अड्डे पर खड़े आधा घंटा हो चुका है। बस मिली नहीं और पूछताछ केंद्र पर कोई जबाव नहीं दे रहा। - मौलाना सलीम खां कादरी, फर्रुखाबाद।

---------
रोडवेज पर एमएसटी बनवा रखी है। दोपहर एक बजे बस स्टैंड पर पहुंच गया, साढ़े तीन बजने जा रहे, लेकिन बस का कोई अता-पता नहीं। - वैभव शुक्ला, बीसलपुर।
---------
फोटो:
उर्स में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आ गया था। उर्स समाप्त होने के बाद जब स्टैंड पर पहुंचा, तो यहां पर बसें ही नहीं है और कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा। - कुतुबद्दीन, बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed