फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Baba Saheb's statue not installed in Ruria Raipur, Mahapanchayat today

Bareilly News: रुरिया रायपुर में नहीं स्थापित हुई बाबा साहब की प्रतिमा, आज महापंचायत

Wed, 25 Jun 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's statue not installed in Ruria Raipur, Mahapanchayat today
बरेली । कलक्ट्रेट पहुंचे भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेताया है कि फरीदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुरिया रायपुर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं हुई है, इसलिए वह लोग बुधवार को महापंचायत करेंगे। इस चेतावनी के बाद कुछ ही दिन में गांव में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराने का भरोसा प्रशासन ने दिया है। भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल वाल्मीकि व अजय प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार दोपहर एक बजे के दौरान कलक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां डीएम की अनुपस्थिति पर वह लोग सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और उनसे कहा कि तहसील प्रशासन ने आश्वासन के बाद भी अभी तक बाबा साहब की प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं हुई है। इसलिए वह लोग बुधवार को महापंचायत करेंगे और अग्रिम रणनीति तैयार करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात के बाद वह लोग वापस लौट रहे थे कि तभी डीएम के निर्देश पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने इन कार्यकर्ताओं को अपने चेंबर में बुलाया और एसडीएम फरीदपुर को भी बुलाया था। फिर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को समय मांगा और महापंचायत न करने की अपील की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने शांति व्यवस्था कायम रखते हुए महापंचायत करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed