फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Baba made ​​illegal shops subservient to the whole system

अवैध दुकानें बना रहे बाबा के आगे सारा सिस्टम नतमस्तक

Thu, 28 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 28 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
सपा सरकार में कद्दावर मंत्री के नजदीक होने का रौब गांठकर बीडीए से चालान होने और काम्पैक्स सील करने के बाद भी मंदिर की आड़ में बाबा की कृपा से छह दुकानें अनाधिकृत तरीके से बन चुकी हैं। अब दुकानों के ऊपर पिलर बनाकर कांप्लेक्स निर्माण की तैयारी चल रही है। दुकानों के पीछे मंदिर बना है। बाबा हरिद्वार में रहते हैं लेकिन मंदिर के पुजारी उनके प्रतिनिधि के तौर पर कांप्लेक्स बनवा रहे हैं। बीडीए से कांप्लेक्स का कोई नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन

प्रेमनगर धर्मकांटा के सामने रोड के दूसरी ओर काफी दिनों से मंदिर के बाहर दुकानों का निर्माण चल रहा है। छह दुकानें बनकर लगभग तैयार हो चुकी हैं। आस-पास के दुकानदारों की मानें तो दुकानों के निर्माण में सड़क की भी कुछ जमीन दबा ली गई है। दुकानों के ऊपर पक्के पिलर निकले हैं जिससे लगता है कि फर्स्ट फ्लोर पर कांप्लेक्स निर्माण की तैयारी है। दुकानों के पीछे मंदिर है। ये दुकानें बाबा की बताई जा रही हैं। ये बाबा सपा सरकार के कद्दावर मंत्री के गुरु बताए जाते हैं। बाबा को सरकार से गनर मिला है। यही नहीं, बाबा, बरेली के भी कुछ कद्दावर सपा नेताओं के गुरु हैं। मंदिर के पुजारी उनके प्रतिनिधि के तौर पर दुकानों का निर्माण करा रहे हैं। मंत्री तक पहुंच की वजह से बीडीए के अफसर भी बाबा पर हाथ डालने से कतरा रहे हैं। अवैध निर्माण की केवल चालान काटकर कार्रवाई की खानापूरी कर दी गई। इसके बाद भी निर्माण जारी है। बीडीए के जेई पीके सिंह का कहना है कि बाबा जी की दुकानों का कुछ दिन पहले चालान काटा था। उनको सील भी किया गया। इसके बाद में निर्माण होने की जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन


फोटो-
बीडीए ने बनवाया या पुलिस ने
कालीबाड़ी में मिर्ची वाली गली के होली चौराहे पर तीसरी मंजिल पर अनाधिकृत निर्माण चल रहा है। बीडीए से इसका भी नक्शा स्वीकृत नहीं है। जेई राजीव राठौर का कहना है कि तीसरी मंजिल पर अवैध निर्माण की जानकारी  है। इसे रोकने के लिए बारादरी पुलिस को लिखा गया है। पुलिस नहीं रोक रही है तो वह क्या कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बाबा की दुकानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। थाने में इस संबंध में कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई गई। बाकी बीडीए को पता होगा।’ राजेश सिंह यादव, एसएसआई कोतवाली प्रेमनगर 


कोट
प्रेमनगर में बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनने वाली दुकानों का चालान किया गया था। उनको सील भी किया गया था। आगे निर्माण होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार, डिप्टी सेक्रेटरी बीडीए 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed