फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Baba ji's baton snatched away, addicts upset Chela reached captain's office

बाबा जी का डंडा छीन ले गए नशेड़ी परेशान चेला पहुंचा कप्तान के दफ्तर

Thu, 30 Jul 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Baba ji's baton snatched away, addicts upset Chela reached captain's office
भरत गिरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बोला- बाबा जी को जान से प्यारा है डंडा, न मिला तो मुझे मंदिर से निकाल देंगे

विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के एक मंदिर के बाबा जी का नशेड़ियों ने डंडा क्या छीना, उनके चेले की जान सांसत में आ गई। बाबा जी ने उसे अल्टीमेटम दे दिया कि अगर डंडा न मिला तो वह उसे भी मंदिर से भगा देंगे। दस दिन से थाने के चक्कर काट रहा परेशान चेला बुधवार को कप्तान के दफ्तर चला आया। हालांकि शिकायत प्रकोष्ठ ने फिर यह मामला इंस्पेक्टर सुभाषनगर के पास भेज दिया।

भगवान शंकर के वेश में एसएसपी दफ्तर पहुंचे भरत गिरि ने बताया कि कुछ नशेड़ी लड़के मंदिर पर उनके पास आते थे जो 19 जुलाई को उनसे मारपीट कर कुछ रकम और मंदिर के महंत बाबा बैजनाथ गिरि का डंडा छीन ले गए। भरत गिरि ने बताया कि उनके गुरु करीब बीस साल से यह डंडा संभालकर रखे हुए थे। उन्हें रुपये-पैसे और संपत्ति का तो मोह नहीं है मगर डंडा जान से भी प्यारा था। उन्होंने उन्हें डंडा न मिलने पर मंदिर पर न रहने देने की चेतावनी दे दी है। सुभाषनगर पुलिस ने डंडा दिलाने का वादा किया पर दिला नहीं पाई। इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वह बाबा जी का डंडा दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed