फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   B Pharma interior now 25 The key test will be number 75

बी फार्मा में अब आंतरिक के 25 मुख्य परीक्षा के 75 नंबर होंगे

Mon, 13 Feb 2017 01:09 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 13 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
B Pharma interior now 25 The key test will be number 75
medicine - फोटो : getty images
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में बी फार्मा के नए सिलेबस पर रविवार को बोर्ड ऑफ स्ट्डीज ने अपनी मुहर लगा दी। एकेडमिक काउंसिल और कार्य परिषद से अप्रूव होने पर इसको शैक्षिक सत्र 2017-18 से लागू कर दिया जाएगा। नए सिलेबस के तहत अब इंटरनल परीक्षाएं 30 की जगह 25 नंबर की होंगी। मुख्य परीक्षा के अंकों में भी बदलाव किया गया है। अब मुख्य परीक्षा 70 की जगह 75 नंबर की होगी। इसके अलावा प्रैक्टीकल के अंकों को आधा करते हुए 50 कर दिया गया है। इसके अलावा सात नए विषय जुड़ेंगे। प्रत्येक विषय में सौ-सौ नंबर की परीक्षा होगी। फार्मेसी काउंसिल के निर्देश पर विश्वविद्यालय में सिलेबस में बदलाव कर दिया गया है। प्रत्येक प्रोग्राम में प्रोग्राम कमेटी भी बनाई जाएगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र में दस नंबरों के वैकल्पिक प्रश्न भी पूछे जाएंगे। छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए प्रोजेक्ट वर्क को भी शामिल किया गया है। विभाग के डॉ. अमित ने बताया कि बोर्ड ऑफ स्ट्डीज ने नए सिलेबस पर मुहर लगा दी है। एम फार्मा के एक सेमेस्टर में सौ कार्य दिवस होंगे।
विज्ञापन


फार्मेसी के छात्र पढ़ेंगे इंजीनियरिंग
बी फार्मा में फार्मासुटिकल इंजीनियरिंग विषय को भी जोड़ दिया गया है। इसके अलावा फार्मूलेटिव फार्मेसी, इंडस्ट्रियल फार्मेसी, कॉस्मेटिक, हर्बल ड्रग टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एडेड ड्रग डिजाइन, फार्माकोविग्लेंस विषयों को भी शामिल किया गया है। इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की जगह हॉस्पिटल प्रैक्टिस कर दिया गया है।
विज्ञापन


एम फार्मा के दो और कोर्स बढ़ेंगे
रुहेलख्ंाड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में एम फार्मा के दो कोर्स बढ़ाने के लिए पीसीआई को प्रस्ताव भेजा गया है। बोर्ड ऑफ स्ट्डीज से फार्मासुटिकल केमिस्ट्री और फार्माकोग्नोसी को अप्रूव करा लिया गया है। पीसीआई से अनुमति मिलते ही इनमें नौ-नौ सीटों पर एडमीशन होंगे। इसके साथ अब चार विषयों में एम फार्मा की पढ़ाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बी फार्मा के बाद कराना होगा पंजीकरण
बी फार्मा करने के बाद छात्रों को एम फार्मा करने के लिए फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण कराना होगा। अगर पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उनको एम फार्मा में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed