{"_id":"5c993001bdec2214173a285b","slug":"b-ed-entrance-exam-will-be-held-on-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 अप्रैल को होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा, बदली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 अप्रैल को होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा, बदली तारीख
Tue, 26 Mar 2019 01:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
बीएड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की सहमति के बाद शासन ने राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा अब 11 अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल को होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में छह लाख नौ हजार अभ्यर्थी बैठेंगे।
विज्ञापन
इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय को राज्य स्तरीय बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। परीक्षा में 6 लाख 28 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। फीस जमा करने के बाद इनमें से छह लाख नौ हजार अभ्यर्थी (अब तक कंपाइल हुए डाटा के मुताबिक) इस अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 15 जिलों में करीब 1220 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। इसमें बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, जौनपुर, आजमगढ़, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, फैजाबाद एवं बनारस जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के नाम फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, एक-दो दिन में नाम तय हो जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथि 11 अप्रैल को बदलकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। परीक्षा दो पाली में होगी। पहला पेपर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दूसरा पेपर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन