{"_id":"6b03293fede3e634f704ffe4","slug":"ayra-bagga-is-the-winner-in-the-under-5-category-bareilly-news-c-4-bly1015-1012534-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंडर-5 वर्ग में आयरा बग्गा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंडर-5 वर्ग में आयरा बग्गा विजेता
Sun, 22 Nov 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
बरेली। किंग चेस एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को राजेंद्र नगर स्थित हॉबी टाउन में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह आयु वर्गों के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर व चीफ आर्बिटर नीरज रावत के अनुसार अंडर-5 वर्ग में आयरा बग्गा ने जीत दर्ज की।
अंडर-7 वर्ग में अथर्व पटेल ने पहला, एकाग्र आकाश निगम ने दूसरा और प्रिशा वाजपेयी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अक्षिता सिंह बेस्ट गर्ल चुनी गईं। अंडर-9 वर्ग में शिवांश सिंह गुसाईं प्रथम, मेधांश अग्रवाल द्वितीय और अंशु मिश्रा तृतीय रहे। सान्वी गोयल बेस्ट गर्ल रहीं।
अंडर-11 वर्ग में प्रखर सिंह पहले, आदर्श भूषण दूसरे और विराट गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। कियारा जोशी शर्मा को बेस्ट गर्ल का पुरस्कार मिला। अंडर-13 वर्ग में हुजैफ आदिल ने पहला, आराध्य कुमार आर्या ने दूसरा और अनंत सक्सेना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जानवी दिवाकर बेस्ट गर्ल चुनी गईं।
विज्ञापन
अंडर-15 वर्ग में विराट पाठक प्रथम, ओम रखेजा द्वितीय और आर्यन सक्सेना तृतीय रहे। स्वरा प्रजापति बेस्ट गर्ल रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि राजीव बग्गा, अक्षित बग्गा, निशा बग्गा और रीना माथुर वर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान खुशी अरोड़ा, गीतांशु जायसवाल, अर्जुन भंडारी आदि मौजूद रहे।