फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ayodhya Ram Temple live telecast of Pran Pratistha in Bareilly temples

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के स्वागत में राममय हुआ बरेली, 200 स्थानों पर 'प्राण प्रतिष्ठा' का सजीव प्रसारण

Mon, 22 Jan 2024 12:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 12:14 PM IST
सार

अयोध्या में श्री रामलला के अचल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। बरेली में 200 स्थानों पर इसकी व्यवस्था की गई है। शहर के बड़े मंदिरों, पार्कों सहित लगभग 200 स्थानों पर एलईडी और बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple live telecast of Pran Pratistha in Bareilly temples
हरि मंदिर मॉडल टाउन में सजीव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रोडवेज के बस अड्डे, जंक्शन और छोटे-बड़े अन्य रेलवे स्टेशन भी सजाए गए हैं। विकास भवन, कलक्ट्रेट, नगर निगम, बिजली निगम के दफ्तर और विद्युत सबस्टेशन, बीडीए समेत अधिकतर सरकारी दफ्तरों में रोशनी की गई है। यह सजावट 27 जनवरी तक रहेगी। मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण के लिए व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर सजीव प्रसारण किया जा रहा है। 

विज्ञापन


रामलला की अचल मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर कई दिन से सफाई का काम चल रहा था। अधिकतर कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर झालर लगाकर रोशनी की गई है। माहौल वैसा ही है, जैसा दिवाली पर होता है। नगर निगम का मुख्य भवन सजाया गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय चमक गए। अवर अभियंता संघ के दफ्तर में सजावट की गई है। नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर रामधुन गूंज रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं...
पटेल चौक से नगर निगम रोड, बरेली कॉलेज रोड, सिविल लाइंस, सर्किट हाउस, श्यामगंज पुल से गांधी उद्यान मार्ग जगमग हो गए हैं। अक्षर विहार, सीआई पार्क, अय्यूब खां चौराहे पर सजावट हो गई है। झूलेलाल द्वार से स्वंयवर बरातघर, शील चौराहे से शहीद चौक तक, पीलीभीत बाइपास रोड, रामगंगानगर आवासीय योजना के मार्ग को भी रोशन किया गया है। बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं... जैसे गीत से शहर गुंजायमान हो रहा है।

Ayodhya Ram Temple live telecast of Pran Pratistha in Bareilly temples
आनंद आश्रम में महिलाओं ने जलाए दीप - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों में देख सकेंगे सजीव प्रसारण
अयोध्या में सोमवार को श्री रामलला के अचल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण शहरवासी देख सकेंगे। इसके लिए शहर के बड़े मंदिरों, पार्कों सहित लगभग 200 स्थानों पर एलईडी और बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर, श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर, बाबा अलखनाथ मंदिर, श्री तपेश्वरनाथ मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, प्रेमनगर स्थित शिव-शक्ति एस्टेेट, संजय कम्युनिटी हॉल, राजेंद्र नगर पार्क सहित शहर के अन्य इलाकों में स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। 

Ayodhya Ram Temple live telecast of Pran Pratistha in Bareilly temples
बरेली में निकली रामदूत शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

जिला जेल में लाइव प्रसारण 
जिला जेल (सेंट्रल जेल टू) में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गई है। जेल के सभागार को आकर्षक झालरों व फूलों से सजाया गया है। इसमें बंदियों व स्टाफ को लाइव प्रसारण दिखाने के बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने रविवार शाम को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बंदियों को सोमवार को विशेष भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। सेंट्रल जेल में भी सजावट की गई है। जेल अधीक्षक विजय राय ने बताया कि लाइव प्रसारण व प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

बरेली के मेहमान अयोध्या पहुंचे
शहर से तीन खास लोगों को अयोध्या में श्री रामलला के अचल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला था। इसमें राष्ट्रीय स्वयं संघ के पूर्व विभाग संघचालक केसी गुप्ता, उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल और एलआईसी से अवकाश प्राप्त विकास अधिकारी व समाजसेवी आनंद प्रकाश सिंह शामिल हैं। इन सभी को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सोनू कालरा ने बताया कि तीनों ही आमंत्रित लोग रविवार को अयोध्या पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed