फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Awaiting approval to start OPD services in Unani Medical College

Bareilly News: यूनानी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार

Mon, 14 Oct 2024 05:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Awaiting approval to start OPD services in Unani Medical College
बरेली। यूनानी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं शुरू करने के लिए अब मंजूरी का इंतजार है। सीडीओ ने यूनानी चिकित्सा सेवाओं के निदेशक को पत्र भेजकर स्वीकृति देने का आग्रह किया। वहीं, निदेशक ने जल्द ही प्रमुख सचिव से हरी झंडी मिलने के बाद इसे संचालित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हजियापुर में यूनानी मेडिकल कॉलेज की इमारत बन चुकी है। यह बरेली मंडल का पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज होगा। लेकिन, बिजली के पावर कनेक्शन के लिए बजट न मिलने से काम लटका हुआ है। साथ ही चिकित्सा सेवाओं और पढ़ाई के लिए काम शुरू नहीं हो सका है। हालांकि, ओपीडी की सेवाएं शुरू हो सकें, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा चुकी है।
विज्ञापन


राजभर ने दिया था भरोसा, नहीं जारी हुआ बजट
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 21 सितंबर को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। तब अधिकारियों ने उनके सामने 40 करोड़ के बजट की कमी से संचालन में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया था। उन्होंने बजट जारी कराने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। हालांकि, मेडिकल काॅलेज में लाइट और फैन का कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में नौ यूनानी अस्पताल हैं। इनके चिकित्सकों के माध्यम से ही ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे। ओपीडी सेवाएं शुरू करने के लिए जल्दी ही निर्देश मिल सकते हैं।

अब्बास अली खान, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी

मैंने निदेशक यूनानी चिकित्सा को पत्र भेज दिया है। वहां से अनुमति मिलने का इंतजार है। बजट के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को कार्यदायी संस्था ने लिखा है। - जगप्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed