{"_id":"5d4982558ebc3e6cb20d1035","slug":"autolifter-gang-bareilly-news-bly371441313","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पटाते थे ग्राहक, बेचते थे चोरी की बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पटाते थे ग्राहक, बेचते थे चोरी की बाइकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मूसाझाग पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर गैंग पकड़ा, यह गैंग पहले इलाके में घूमकर बाइक चोरी करता था और फिर उन बाइकों को बेचने निकल जाता था। अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड दिखाकर ग्राहकों का विश्वास हासिल करता था और उसके बाद कम दामों में चोरी की बाइक बेच देता था। यह गैंग फर्जी आधार कार्ड भी तैयार करता था। पुलिस ने गैंग से चोरी की 12 बाइक और एक लैपटॉप बरामद किया है।
मंगलवार दोपहर खुलासा करते हुए एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गैंग के चार बदमाश पकड़े गए हैं। इनके पास से चोरी की 12 बाइक, दो फर्जी आधार कार्ड और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। यह बदमाश तब हत्थे चढ़े जब मूसाझाग एसओ ललित भाटी और उनका स्टाफ इलाके में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक युवक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सतेंद्र उर्फ सत्ते पुत्र सोनपाल निवासी मोहल्ला अयोध्यागंज उझानी बताया। पहले तो काफी देर तक पुलिस को गुमराह करता रहा। तलाशी में उसके पास फर्जी आधार कार्ड मिला, जिस पर फोटो तो उसका लगा था लेकिन उस पर नाम पता सब फर्जी था। यह बात पुलिस के सिर से उतर गई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोनू सागर उर्फ विकास बाबू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम दीननगर शेखपुर थाना बिल्सी, शिवम पुत्र नीरज निवासी मोहल्ला नझियाई उझानी और राजू उर्फ रूपकिशोर पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम सिकंद्राबाद मुजरिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद 12 बाइक, एक लैपटॉप, दो फर्जी आधार कार्ड बरामद कर लिए। इस गैंग से पूछताछ के दौरान पता कि चारो बदमाश पहले अलग-अलग स्थानों पर घूमकर बाइक चोरी करते थे। फिर बाइकों को एक सुरक्षित स्थान पर लगाकर उन्हें बेचने निकल जाते थे। इसके लिए वह लैपटॉप पर अपना फोटो लगाकर फर्जी नाम पते का आधार कार्ड बनाते थे। फिर यह फर्जी आधार कार्ड दिखाकर ग्राहक पटाते थे और विश्वास हासिल कर बाइक बेच देते थे। बाइकों के फर्जी कागजात भी तैयार करते थे। फिलहाल पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
सतेंद्र के खिलाफ दर्ज हैं आठ मुकदमे
-ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना सतेंद्र उर्फ सत्ते के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सोनू सागर उर्फ विकास बाबू के खिलाफ तीन, राजू उर्फ रूपकिशोर के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। शिवम कुुमार के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
बिनावर पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, तीन बाइक बरामद
बदायूं। बिनावर थाना पुलिस ने भी एक ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार किया है। उससे तीन बाइक बरामद हुई हैं। मंगलवार सुबह बिनावर एसओ हरिभान सिंह राठौड़ अपनी पुलिस टीम के साथ बरी समसपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। सिपाहियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इससे बाइक सवार हड़बड़ा गए और बाइक रोक कर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने दौड़कर एक बदमाश पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। पूछताछ में उसने अपना नाम मुन्ने पुत्र नत्थू उर्फ बच्चन निवासी ग्राम मुराव गौटिया मजरा रहमा बताया। उसके पास बरामद हुई बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक और बरामद की हैं।