फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Auto racing will permit countryside town close

देहात परमिट से शहर में दौड़ रहे ऑटो होंगे बंद

Mon, 02 Jan 2017 01:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
दो हजार से ज्यादा देहात के परमिट पर ऑटो और टेंपो शहर में फर्राटा भर रहे हैं। इससे अतिक्रमण और जाम बढ़ रहा है। यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे ऐसे माफियाआें को चिह्नित कर लिया गया है। इन्हें शहर से खदेड़ने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहनाें का परमिट भी रद होगा। परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस से भी सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

 देहात के परमिट पर पीले वाहन को हरे रंग में पोतकर शहर में नियोजित तरीके से ऑटो दौड़ाने में परिवहन विभाग के रिटायर्ड क्लर्क रामकुमार को चिह्नित किया गया है। इसका खुलासा अमर उजाला ने किया तब विभाग नींद से जागा।  आरटीओ अभी तक सिर्फ रिटायर्ड बाबू के ही देहात परमिट के 18 ऑटो चिह्नित कर पाए हैं जो हरा रंग करके शहर में चल रहे हैं। यह सूची यातायात पुलिस को भी सौंप दी गई है। इसके अलावा मौजूदा समय में तीन हजार से अधिक देहात के डीजल परमिट बांटे जा चुके हैं, जबकि इनमें आधे से अधिक ऑटो हरे रंग में शहर में ही गलत तरीके से चल रहे हैं। खुलासा होने के बाद रिटायर्ड बाबू ने अन्य नाम से दस परमिट के लिए और आवेदन कर दिए हैं। 
विज्ञापन

- ऑटो यूनियन एसपी ट्रैफिक से मिले 
एसपी ट्रैफिक ने अवैध ऑटो शहर से खदेड़ने के लिए चालक यूनियन से सहयोग मांगा है। रविवार को बैठक कर एसपी ओपी यादव ने ऑटो यूनियन नेताओं से कहा कि जैसे ही अवैध गाड़ियां चलती मिलें इसकी सूचना दी जाए इन्हें पकड़कर इनका परमिट निरस्त किया जाएगा। साथ ही महिलाआें से अभद्रता रोकने और चौराहाें पर जाम से निजात पाने में भी यूनियन सहयोग करेगा। इस मौके ऑटो चालक कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष अकीलुद्दीन, महासचिव गुरुदर्शन सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--
चिह्नित 18 अवैध ऑटो सीज कर परमिट रद्द करने को सूची आरटीओ व एआरटीओ प्रवर्तन, यातायात पुलिस को दे दी है। देहात के परमिट पर शहर में ऑटो चलाना अवैध है।
आरआर सोनी, आरटीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed