{"_id":"a1ddb4f63d56ed9b5dfc39ea01226d14","slug":"auto-driver-s-body-was-found-hanging-from-a-noose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकी मिली ऑटो चालक की लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकी मिली ऑटो चालक की लाश
बरेली
Updated Sun, 20 Dec 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीलीभीत रोड पर यूनिवर्सिटी से आगे मजार के पास सड़क किनारे झाड़ियों में ऑटो रिक्शा चालक का शव शर्ट के सहारे पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई ने रात करीब नौ बजे शव की शिनाख्त शराफत अली के रूप में की। शराफत दो दिन से घर नहीं पहुंचा था। परिवारवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह का पता लग पाएगा।
शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि मजार के पास सड़क किनारे झाड़ियों में पेड़ से एक युवक की लाश लटकी है। युवक काले रंग की जैकेट पहने हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम, तीन चौकियों के प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव उतारकर देखा तो जैकेट के नीचे शर्ट ही नहीं थी। जिस शर्ट के सहारे लाश लटकी थी, वह उसी की बताई जा रही है। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन पता नहीं लगा। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से दो मोबाइल मिले जो डिस्चार्ज थे। ड्राइविंग लाइसेंस समेत दो आईडी मिलीं। एक शाहरुख और दूसरी शराफत अली के नाम से। पुलिस अंधेरा होने की वजह से किसी से भी शिनाख्त नहीं करा पाई। मोबाइल चार्ज करने के बाद उसमें मिले नंबरों पर फोन करने के बाद किसी तरह उसे भाई सालिम का नंबर मिल गया। उसने बीसलपुर चौराहे पर आकर टेंपो में रखे शव की शिनाख्त शराफत अली पुत्र शमशाद अली, निवासी शेर अली गौटिया, जोगीनवादा के रूप में की। सालिम का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसे किसी ने मारकर पेड़ से लटकाया है। उसकी मौत की खबर सुनने के बाद से मां शकीलाबानो का बुरा हाल है।
घरवालों से आए दिन होता था विवाद
प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि शराफत नशा करता था। इसे लेकर उसका आए दिन परिवारवालों से विवाद होता था। पिता शमशाद गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। वह घर से अक्सर गायब हो जाता था। भाइयों से भी विवाद हो गया था। पांच-छह दिन पहले भी उसकी भाइयों से कहासुनी हो गई थी, जिस कारण वह घर नहीं आ रहा था।