फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Authorities will be online soon

प्राधिकरणों में जल्द ही ऑनलाइन होंगे नक्शे

Sat, 07 Oct 2017 02:14 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 07 Oct 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
अपने मकान का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए प्राधिकरण के चक्कर लगाने की चिंता से परेशान हैं तो अब इससे मुक्त हो जाइए। शासन की मंशानुरूप सब कुछ ठीक रहा तो आपको मकान का नक्शा मंजूरी के लिए बीडीए के चक्कर नहीं लगाने होंगे। 
विज्ञापन

शासन ने नक्शों के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में समस्त प्राधिकरणों की बैठक बुलाई थी। इसमें नया साफ्टवेयर विकसित करने के लिए 2.5 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाना था। बरेली विकास प्राधिकरण से इस ट्रेनिंग में सचिव सुरेंद्र प्रसाद, एक्सईएन जहीरुद्दीन, चीफ टाउन प्लानर आशीष शिवपुरी कंप्यूटर प्रोग्रामर फैयाज ने हिस्सा लिया। इसमें शासन के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन नक्शा स्वीकृत करने के लिए नया साफ्टवेयर (यूपीओबीपीएस.इन) तैयार किया गया है। इसे इसी माह प्राधिकरणों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद आवेदक  घर बैठे कंप्यूटर से अपने मकान का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। एनओसी की आपत्तियों का निस्तारण होने पर आवासीय या कामर्शियल निर्माण के नक्शे आसानी से स्वीकृत किए जा सकेंगे। ऑनलाइन नक्शों की आवेदन करने की प्रक्रिया सबसे पहले बीडीए अप्रूव्ड कालोनियों पर लागू की जाएगी। 
विज्ञापन

अभी तो बहुत कठिन है नक्शा मंजूर कराना
वर्तमान में बीडीए से आवासीय या कामर्शियल निर्माण का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए आवेदक को आर्किटेक्ट से नक्शा बनवाना होता है। आवास निर्माण की डिटेल, संपत्ति के स्वामित्व प्रमाण पत्र, शपथ पत्र के साथ इस मानचित्र को बीडीए में जमा करना होता है। बीडीए के लेखपाल भू स्वामित्व का परीक्षण करते हैं। फिर बीडीए से सर्वेयर भू-उपयोग का सत्यापन मौके पर जाकर करने का प्रावधान है। बीडीए के जेई आवास निर्माण का स्थलीय परीक्षण करने के बाद आवेदक को यह सूचित करते हैं कि नक्शा स्वीकृति के लिए किन-किन विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहिए। आवेदक को एक माह के अंदर एनओसी की लाकर देनी होती है। एनओसी मिलने के बाद आवेदक को विकास शुल्क, निरीक्षण शुल्क, लेबर सेस समेत प्राधिकरण के निर्धारित अन्य शुल्क जमा करने के साथ मानचित्र की फीस जमा करनी होती है। तब मानचित्र स्वीकृत माना जाता है। अगर आवास एयरफोर्स एरिया में है तो इसकी प्रक्रिया और लंबी हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट--
आवासीय या कामर्शियल निर्माण के नक्शे ऑनलाइन स्वीकृत करने के लिए शासन में बैठक थी। इसमें सबको ट्रेनिंग दी गई। नया साफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। उम्मीद है कि अक्तूबर या नवंबर तक ऑनलाइन नक्शे स्वीकृत होने लगेंगे।   
- जहीरूद्दीन, मानचित्र प्रभारी बीडीए 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed