{"_id":"6727fdf87ec60608e70b8a74","slug":"aunts-will-take-care-of-orphan-daughters-along-with-uncles-and-aunts-bareilly-news-c-4-1-bly1039-514081-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चाचा-ताऊ के साथ बुआ करेंगी अनाथ बेटियों की देखरेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चाचा-ताऊ के साथ बुआ करेंगी अनाथ बेटियों की देखरेख
विज्ञापन
भमोरा। कृष्णपाल की अनाथ हुईं बेटियों की देखरेख चाचा-ताऊ के साथ अब उसकी दोनों बुआ करेंगी। भैया दूज के अवसर पर अपने भाई के यहां पहुंचीं गीता और शोभा ने दो भाई रामबहादुर व प्रदीप के साथ मां जगदेही व दोनों भतीजी प्रतिज्ञा व भुरी की परिवरिश का जिम्मा ले लिया है।
एक वर्ष पूर्व पिता कन्हैया की मृत्यु के बाद कृष्णपाल पत्नी कुसमा देवी, आठ वर्षीय पुत्री सीनू व पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ नोएडा काम पर चले गए थे। दीपावली के पर्व पर घर लौट रहे थे। बदायूं थाना क्षेत्र की चौकी मुजरिया के पास ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें दंपती के साथ दोनों बच्चे व दो अन्य लोग की मौत हो गई थी।
विधवा पेंशन, राशन कार्ड जल्द मिलेगा
राम बहादुर के पुत्र आर्यन ने बताया कि चाचा प्रदीप व पापा दोनों लोग परिवार के साथ बाहर मजदूरी करते हैं। गांव से दादी जगदेही के साथ प्रतिज्ञा व भुरी रहती हैं। दादी को विधवा पेंशन मिलती है और न तो राशन मिलता है। पापा व चाचा से जो पैसे मिलते हैं, उसी से गुजर होती थी। जांच को पहुंचे तहसीलदार के साथ हल्का लेखपाल ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम आंवला को सौंपी है। एसडीएम आंवला एन राम ने बताया कि विधवा मां की पेंशन व राशन कार्ड के साथ किसान बीमा दुर्घटना के पांच लाख रुपये पीड़ित परिवार को जल्द ही दिए जाएंगे। संवाद