{"_id":"67a7be106ce4d72d9e0d475b","slug":"audio-of-demanding-bribe-and-then-video-of-getting-naked-in-hospital-goes-viral-bareilly-news-c-4-bly1015-577193-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिश्वत मांगने का ऑडियो और फिर अस्पताल में नग्न होने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिश्वत मांगने का ऑडियो और फिर अस्पताल में नग्न होने का वीडियो वायरल
Sun, 09 Feb 2025 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
बिथरी। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। अब रिश्वत मांगने का एक ऑडियो और अस्पताल में फार्मासिस्ट के नग्न होने का वीडियो व फोटो वायरल हुआ है। यह मामला बिथरी चैनपुर की सीएचसी का है। मामला प्रकाश में आने के बाद सीएमओ ने इसकी जांच एसीएमओ को सौंपी है। इसकी रिपोर्ट 10 दिनों में देने को कहा है।
बिथरी चैनपुर की सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट आशुतोष चौरसिया का एक ऑडियो वायरल हुआ है। वह एक छात्र से ट्रेनिंग प्रमाण पत्र के बदले पांच हजार की रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं। वहीं प्रशिक्षु फार्मासिस्ट कह रहा है कि आप पैसे ज्यादा बता रहे हैं। इतने कहां लगते हैं। फार्मासिस्ट बोला, 30 - 40 फार्म घर लेकर आया हूं। बताओ, कब तक ट्रेनिंग पूरी दिखा दूं। 28-07-2022 को कंप्लीट दिखा दूं। आपके डेढ़ से दो साल बच जाएंगे। प्रशिक्षु फार्मासिस्ट बोला, पांच हजार अभी देने पड़ेंगे या बाद में। आडियो वायरल होने के बाद सीएचसी की डॉ. उत्तरा शर्मा ने कहा कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।
ऑडियो वायरल होने के बाद फार्मासिस्ट हुआ नग्न
ऑडियो वायरल होने के बाद फार्मासिस्ट आशुतोष चौरसिया सीएचसी पहुंचे। वह महिला स्टाफ के सामने ही हंगामा करने लगे। वह वहां पर नग्न होकर जमीन पर लेट गया। इसके बाद जमकर गाली गलौज की। अस्पताल कर्मियों ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इससे पूर्व वह फरीदपुर सीएचसी में तैनात थे। वहां भी वह कई मामले में चर्चित रहे। इसलिए वहां से तबादला हो गया था।
विज्ञापन
वर्जन...
- सीएचसी के फार्मासिस्ट का ऑडियो, वीडियो और फोटो वायरल हुआ हैं। इसकी जानकारी मिली है। एसीएमओ को मामले की जांच सौंपते हुए रिपोर्ट देने को कहा है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ