फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted to sabotage the atmosphere in the shrine, accused arrested

धर्मस्थल में गंदगी-तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Attempted to sabotage the atmosphere in the shrine, accused arrested
शाही के धर्मस्थल पर शराबी द्वारा की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शराबी की करतूत से सब हैरान, डॉक्टर को पीटा, क्लीनिक में भी तोड़फोड़ की
विज्ञापन

शाही के बसई गांव का मामला, सीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची, पीएसी ने किया कैंप

बरेली/दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई में एक शराबी की करतूत से माहौल बिगड़ने से बचा। उसने पहले गांव के एक धर्मस्थल में गंदगी और तोड़फोड़ की। लोगों ने वहां से उसे दौड़ाया गया तो वह अपने ही समुदाय के एक डॉक्टर के क्लीनिक में घुस गया। डॉक्टर ने बाहर निकालना चाहा तो उनकी पिटाई कर दी। क्लीनिक में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बसई निवासी पप्पू यादव शराब पीने का आदी है। वह पहले भी शराब पीकर उत्पात करता रहा है। मंगलवार दोपहर बाद उसने जमकर शराब पी और फिर गांव के ही एक धर्मस्थल में घुस गया। वहां उसने गंदगी करने के साथ ही तोड़फोड़ कर दी। कुछ पुस्तकें बाहर फेंक दीं। धर्मस्थल की देखभाल करने वालों ने शोर मचाया तो उसने उनसे भी अभद्रता की और फिर दानपात्र से पांच सौ रुपये निकालकर भाग निकला। पप्पू यहां से थोड़ी दूर स्थित डॉ. राजवीर के क्लीनिक में घुस गया। उसने दवाइयों की शीशियां फेंक दीं और डॉक्टर से गालीगलौज करते हुए मारपीट की। डॉक्टर के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो पप्पू खेतों की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

पप्पू की हरकत से दोनों समुदायों के लोग नाराज हो गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई। चौकी दुनका के प्रभारी नरेंद्र सिंह के अलावा थाना प्रभारी अश्विनी कुमार भी मौके पर आ गए। धर्मस्थल के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो एसओ ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एसएसपी के निर्देश पर सीओ मीरगंज रामानंद राय कई थानों की पुलिस लेकर पहुंच गए। सीओ ने लोगों को समझाया। बाद में धर्मस्थल और क्लीनिक में तोड़फोड़ तथा अभद्रता के मामले में एक ग्रामीण की ओर से पप्पू यादव के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी। गांव में सुरक्षा के लिहाज से एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी बिसात बिछाने की साजिश तो नहीं

पंचायत चुनाव के नजदीक होने से गांव में माहौल पहले से तनातनी का है। शराबी की हरकत को धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के साथ ही चुनावी बिसात बिछाने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। चर्चा है कि पप्पू की कमजोरी का फायदा उठाकर कुछ लोग जाति, धर्म की राजनीति चमकाकर प्रधानी हथियाने में जुटे हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है।

बसई की घटना एक शराबी की शरारत से ज्यादा कुछ नहीं है। शराबी ने अपने समुदाय के ही डॉक्टर के क्लीनिक में भी तोड़फोड़ की है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed