फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted Brutality Against 13-Month-Old Girl in Bareilly

UP News: बरेली में 13 महीने की मासूम बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, निजी अंग में चोट देख मां को चला पता

Wed, 03 Jun 2026 10:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 03 Jun 2026 10:17 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 13 माह की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश की गई। मासूम के निजी अंग में चोट का निशान देख उसकी मां को पता चला। मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Attempted Brutality Against 13-Month-Old Girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में 13 माह की मासूम बच्ची के साथ रिश्ते के मामा ने दरिंदगी की कोशिश की। करीब दस दिन बाद बच्ची की मां को संदेह हुआ तो बहन से पूछताछ के बाद ये भेद खुला। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि इलाके के एक गांव निवासी महिला की शादी पानीपत में हुई है। इन दिनों वह 13 महीने की बेटी लेकर मायके आई है। महिला का भगवंतापुर गांव निवासी सलीम के घर आना-जाना था। 
विज्ञापन


महिला सलीम से भाई का रिश्ता मानती थी और उसके साथ पहले सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाती थी। करीब दस दिन पहले सलीम के भाई की बरसी थी। इस दावत में महिला अपनी बहन और बच्ची के साथ सलीम के घर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसी ने बच्ची को बचाया
आरोप है कि महिला घर के काम में व्यस्त थी, तभी सलीम बच्ची को लेकर कहीं चला गया। करीब तीन घंटे बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो उसकी मौसी उसे ढूंढने निकली। मौसी ने सलीम को बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते करते हुए पकड़ा। उसने तुरंत बच्ची को सलीम से बचाया। हालांकि बदनामी के डर से मौसी ने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया।
 

मां को हुआ संदेह तो पुलिस तक पहुंची बात
पुलिस के मुताबिक घटना के दस दिन बाद बच्ची के नाजुक अंगों में दिक्कत होने लगी। बच्ची की मां ने वहां लाल निशान देखा। उन्होंने घर में इस बारे में चर्चा की तब बच्ची की मौसी ने पूरी घटना बताई। यह सुनकर महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सलीम के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली। 

इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भड़ाना ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है, बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ संदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed