{"_id":"676caf550e407e6d090bab30","slug":"attempt-to-steal-in-three-houses-of-ramganganagar-sector-9-ran-away-after-hearing-the-sound-bareilly-news-c-4-lko1064-548731-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगानगर सेक्टर नौ के तीन घरों में चोरी की कोशिश, आहट होने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगानगर सेक्टर नौ के तीन घरों में चोरी की कोशिश, आहट होने पर भागे
Thu, 26 Dec 2024 11:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रामगंगानगर सेक्टर नौ के तीन घरों को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। आहट होने पर लोग जागे तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद चोर भाग गए। घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं, बिथरी चैनपुर थाने के प्रभारी अभिषेेक कुमार ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
सेक्टर नौ निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि वह बीसलपुर में रहते हैं। सोमवार को ही वह बरेली स्थित घर आए थे। बुधवार रात करीब ढाई बजे तीन चोरों ने उनके घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ने की कोशिश की। आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। उन्होंने कॉल करके सूचना सिद्धार्थ को दी।
मोबाइल फोन की घंटी की आवाज सुनकर चोर भाग खड़े हुए। सिद्धार्थ ने बताया कि उसी रात चोरों ने दो अन्य घरों को भी निशाना बनाने की कोशिश की मगर वह कामयाब नहीं हो पाए।