फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to shoot ADM of Baghpat in daughter's in-laws' house

Bareilly News: बेटी की ससुराल में बागपत के एडीएम को गोली मारने की कोशिश

Tue, 01 Jul 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Attempt to shoot ADM of Baghpat in daughter's in-laws' house
बरेली। बेटी का ससुरालवालों से विवाद होने पर सुलह कराने आए एडीएम बागपत को गोली मारने की कोशिश की गई। थाना प्रेमनगर में एडीएम की बेटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड, सिविल लाइंस निवासी दीक्षा ने बताया कि 2021 में एकता नगर निवासी शिव आनंद से उनका विवाह हुआ था। पिता शिव नारायण उस समय एसडीएम थे। उन्होंने शादी में क्षमता से अधिक दहेज दिया। पिता शिव नारायण इस समय एडीएम के पद पर बागपत में तैनात हैं।
विज्ञापन

शादी के बाद ननद ममता आनंद, ससुर विनोद कुमार आनंद और सास राजरानी आनंद कहने लगे कि तुम्हारे पिता एसडीएम हैं, इसलिए दहेज में 40-50 लाख रुपये लाकर दो। रुपये नहीं लाने पर बेदखल करने की धमकी दी। शिव नारायण ने बेटी के ससुरालवालों को कई बार समझाया, पर वह नहीं माने। 27 जून को ननद, सास और ससुर ने झगड़ा कर दीक्षा को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून को शिव नारायण अपने मित्र रामरतन शर्मा व बेटी दीक्षा को लेकर उसकी ससुराल आए। आरोप है कि यहां विनोद आनंद और राजरानी ने उनसे अभद्रता की। चप्पलों से पीटने लगे। विनोद ने लाइसेंसी बंदूक उठाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद शिव नारायण बेटी दीक्षा को लेकर थाने पहुंचे। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed