फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt-to-murder case registered after Sugarcane Minister's nephew's neck is slit by kite string.

Bareilly News: गन्ना मंत्री के भतीजे की मांझे से गर्दन कटने के मामले में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट

Wed, 17 Jun 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Attempt-to-murder case registered after Sugarcane Minister's nephew's neck is slit by kite string.
बरेली। शहर में गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे आदित्य वीर सिंह की चीनी मांझे से गर्दन कटने के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मामले में दरोगा की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक के प्रमुख अजय वीर सिंह गंगवार के पुत्र 15 वर्षीय आदित्य वीर सिंह गंगवार के साथ सोमवार सुबह श्यामगंज पुल पर यह घटना हुई थी। वह स्कूटी पर बैठकर स्टेडियम से गांधी उद्यान की ओर जा रहे थे। इसी दाैरान उनकी गर्दन में चीनी मांझा लिपट गया।
विज्ञापन

इससे गर्दन, होंठ, कान, गाल व हाथ की अंगुली कट गई। श्यामगंज चौकी के दरोगा योगेश कुमार लोहकना ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति, मांझा विक्रेता और पतंग उड़ाने वाले के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दर्ज कराया है कि चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार घटना के समय चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। यह घटना प्रतिबंधित और अत्यंत घातक चीनी मांझे के उपयोग के कारण हुई है।

यह कृत्य हत्या की कोशिश के समान माना जा रहा है। सीओ अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि किला थानाक्षेत्र में पतंग उड़ाते करीब 12 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। उन्हें थाने लाया गया। जांच में मांझा चीनी नहीं निकला। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed