{"_id":"68701bb74d78c5e35e039ee0","slug":"attempt-to-grab-plot-of-retired-bank-manager-report-bareilly-news-c-4-bly1015-679019-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर का भूखंड कब्जाने की कोशिश, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर का भूखंड कब्जाने की कोशिश, रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में सेवानिवृत्त दरोगा और उसके साथी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक का भूखंड कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गायत्रीपुरी निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक वीरेंद्र बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उन्होंने भाई सुरेंद्र बिष्ट के साथ वर्ष 1995 में आशुतोष बिल्डर्स के प्रोपराइटर जगमोहन से आशुतोषनगर में भूखंड खरीदा था। भूखंड पर नौबत यादव को डेयरी चलाने की अनुमति दे रखी है। वर्ष 2017 में छत्रपाल मौर्य, इतवारी लाल और रामचंद्र ने उसका फर्जी बैनामा करा लिया।
फर्जी बैनामे के जरिये छत्रपाल मौर्य, शेर सिंह, फूल सिंह, टीकम सिंह और सेवानिवृत्त दरोगा नादर सिंह भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। भूखंड छोड़ने के बदले रंगदारी मांगी जा रही है। वर्ष 2022 में इन लोगों ने भूखंड की दीवार गिरा दी थी। इसका मुकदमा इज्जतनगर थाने में दर्ज कराया गया था। अप्रैल में भी इन लोगों ने दीवार गिरा दी। इसका वीडियो भी है। इज्जतनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो