फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attempt to fraud in the name of Congress leader Dr KB Tripathi in bareilly

Bareilly: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, जालसाज भेज रहे ऐसे मैसेज

Sat, 24 Feb 2024 12:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 12:44 PM IST
सार

बरेली में साइबर ठगों ने कांग्रेस के प्रदेश वक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी के नाम से फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। अब फर्जी आईडी से मैसेज भेजकर लोगों से रुपये मांगे जा रहे हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
attempt to fraud in the name of Congress leader Dr KB Tripathi in bareilly
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग के डायरेक्टर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश की जा रही है। डॉ. केबी त्रिपाठी ने बताया कि उनके नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि  पर फर्जी आईडी बनाकर कुछ शातिर लगातार परिचित लोगों से रुपये मांग रहे हैं। 

विज्ञापन


कुछ लोगों को पुराना फर्नीचर व अन्य तरह का सामान आदि बेचने के नाम पर व कई अन्य तरह के हथकंडे अपनाते हुए ऑनलाइन ठगी की कोशिश की जा रही है। जिन लोगों के पास इस तरह के मैसेज व कॉल आए, उन लोगों ने फोन पर कांग्रेस नेता से जानकारी की। तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


UP: बरेली कैंट में सेना के हवलदार ने साथी को मारी गोली, मौके पर मौत; देहरादून से वीआरएस लेने आया था सैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. केबी त्रिपाठी का कहना है कि जालसाज के लोग उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एसपी सिटी राहुल राठी को लिखित शिकायत दी। एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस नेता ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मैसेज आने पर वे सावधान रहें और किसी के बहकावे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed