फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   army sergeant shot his colleague he died on the spot in Bareilly Cantt

UP: बरेली कैंट में सेना के हवलदार ने साथी को मारी गोली, मौके पर मौत; देहरादून से वीआरएस लेने आया था सैनिक

Sat, 24 Feb 2024 08:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 08:00 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली कैंट में शुक्रवार रात सेना के हवलदार ने देहरादून से आए सैनिक को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सैनिक यहां वीआरएस लेने के सिलसिले में आया था।

विज्ञापन
army sergeant shot his colleague he died on the spot in Bareilly Cantt
घटनास्थल पर जांच करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सेना की गरुण डिवीजन में मेहता द्वार के पास गारद कमांडर के रूप में ड्यूटी कर रहे हवलदार रत्ना राजेश ने देहरादून से वीआरएस लेने आए हवलदार कमल जोशी (40) को गर्दन में गोली मार दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत गई। सेना के अधिकारियों ने कैंट पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। एसएसपी समेत अधिकारियों ने मुआयना कर फुटेज चेक की, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब आठ बजे शाहजहांपुर हाईवे से सटे सैन्य क्षेत्र में यह घटना हुई। असम के जिला दिमहिसार के हाफलोंग निवासी कमल जोशी सेना की 6 ईएमई बटालियन में तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती देहरादून में थी। उनके वीआरएस की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। शुक्रवार को वह नोड्यूज आदि लेने गरुण डिवीजन में आए थे। 
विज्ञापन


यहां साथी हवलदार आंध्रप्रदेश के निवासी रत्ना राजेश ने संतरी ब्रजलाल की इंसास राइफल लेकर उनकी गर्दन में नीचे से गोली मार दी जो सिर में होकर निकल गई। एसएसपी सुशील घुले ने बताया कि मामला हत्या का ही है, लेकिन वजह साफ नहीं हो सकी है। आरोपी कह रहा है कि वह मजाक कर रहा था और गोली चल गई। कई फुटेज मिली हैं जिनसे घटनाक्रम साफ हो रहा है। शनिवार सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार की हत्या के पीछे गहरा राज
सेना के हवलदार कमल जोशी की हत्या को लेकर वजह फिलहाल साफ नहीं है पर इसके पीछे कोई गहरा राज जरूर है। सीसीटीवी फुटेज और तीनों संतरी से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस कैंट थाने में आरोपी से पूछताछ कर रही है। शनिवार तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

घटना के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए। पता लगा कि कमल व राजेश दोनों एक ही यूनिट के सैन्यकर्मी होने के नाते साथ काम कर चुके थे। देहरादून में भी वह साथ रहे थे। कमल अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे थे, जिसमें मामूली औपचारिकता बची थीं। इसीलिए वह यहां आए थे। शायद पुराने संबंधों के चलते वह राजेश के साथ टहल रहे थे, इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

लाइव फुटेज ने खोली पोल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हवलदार राजेश यहां गारद कमांडर के तौर पर काम कर रहा था। उसके अधीन तीन संतरी गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई। इससे स्पष्ट हुआ कि गारद रूम के पीछे से राजेश व कमल बात करते हुए आए। राजेश ने एक संतरी से उसकी राइफल मांगी। 

फिर राजेश राइफल लेकर संतरी रूम में गया। वहां शायद उसने उसे लोड किया और बाहर निकला। संतरी ने उससे राइफल मांगी पर उसने डपट दिया। कुछ बातचीत के साथ राजेश ने कमल की गर्दन के नीचे नाल रखकर फायर कर दिया। गोली कमल का सिर उड़ाते हुए निकल गई। घटना से संतरी अवाक रह गए। उन्होंने राजेश को पकड़ा और अफसरों को सूचना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed