{"_id":"657b644b051a2e0e98098a77","slug":"attempt-to-drag-student-into-shop-mob-caught-accused-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-1162-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रा को दुकान में खींचने की कोशिश, भीड़ ने पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रा को दुकान में खींचने की कोशिश, भीड़ ने पकड़ा आरोपी
विज्ञापन
नवाबगंज। सहेली के साथ स्कूल जा रही छात्रा को शोहदे ने हाथ पकड़कर दुकान में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
छात्रा कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि गांव का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक उसके साथ छेड़खानी करता है। पिता से शिकायत करने पर उन्होंने आरोपी को समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं माना। परेशान होकर कुछ समय पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी।
घरवालों के समझाने पर बृहस्पतिवार को वह अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी। नवाबगंज के बाईपास मार्ग पर शोहदे ने उसे बुरी नीयत से उसे दबोच लिया। बेकरी में ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। छात्रा और उसके पिता को कोतवाली बुलाया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
खेत पर काम कर रही किशोरी से छेड़खानी
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गन्ना छिलाई कर रही किशोरी से गांव के ही एक किशोर ने छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर उसका चचेरा भाई दौड़कर पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि नाबालिग बेटी खेत पर गन्ना छिलाई कर रही थी। वहां आए आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर जब चचेरा भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी भी नाबालिग है। संवाद