फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to crush ARTO when challan for overloaded truck is issued in Bareilly

Bareilly: ओवरलोड ट्रक का चालान किया तो एआरटीओ को कार से कुचलने की कोशिश, टक्कर मारकर आरोपी फरार

Fri, 19 Jan 2024 09:44 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2024 09:44 AM IST
सार

बरेली में नैनीताल रोड पर एआरटीओ प्रवर्तन अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। वहां एक ट्रक पकड़ा, जिसमें 30 टन ओवरलोडिंग थी। उन्होंने उसका चालान कर दिया। चालक ने कॉल कर अपने लोगों को बुला लिया। उक्त लोगों ने कार से एआरटीओ को कुचलने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Attempt to crush ARTO when challan for overloaded truck is issued in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शासन और परिवहन विभाग की सख्ती के बाद भी ओवरलोडिंग बंद नहीं हो रही। बरेली में बृहस्पतिवार सुबह इज्जतनगर थाना क्षेत्र में नैनीताल रोड पर एआरटीओ राजेश कर्दम ने ओवरलोड ट्रक पकड़ा तो कुछ ही देर में कार सवार दो लोग उसे छुड़ाने पहुंच गए। 

विज्ञापन


उससे पहले एआरटीओ ट्रक का 1.13 लाख रुपये का चालान कर चुके थे। चालान की बात सुनकर कार सवारों ने एआरटीओ से अभद्रता कर कार से उनको कुचलने की कोशिश की। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। एआरटीओ ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


ट्रक में थी 30 टन ओवरलोडिंग 
जिले में नैनीताल रोड पर सबसे ज्यादा ओवरलोडिंग हो रही है। उत्तराखंड से बालू और बजरी भरे ओवरलोड ट्रक, डंपर आते हैं। इनसे अक्सर हादसे होते रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एआरटीओ प्रवर्तन अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। वहां एक ट्रक पकड़ा, जिसमें 30 टन ओवरलोडिंग थी। उन्होंने उसका चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक ने कॉल करके कार से दो लोगों को बुला लिया। उनकी एआरटीओ से तकरार हुई। इसके बाद आरोपियों ने एआरटीओ को देख लेने की धमकी दी और उनकी कार को टक्कर मारकर भाग गए।

एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि लाल रंग की कार थी। कार सवार ओवरलोड ट्रक के चालान का विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर उनको कुचलने की कोशिश की। ट्रक को थाने में बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed