फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to capture Delapir pond by pouring soil overnight

रातोरात मिट्टी डालकर डेलापीर तालाब पर कब्जे की कोशिश

Sat, 18 Dec 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture Delapir pond by pouring soil overnight
कब्जा हटवाने पहुंची नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नगर निगम की टीम ने मिट्टी हटवाकर कब्जा हटवा दिया
विज्ञापन

बरेली। डेलापीर तालाब पर नगर निगम की ओर से सुंदरीकरण काम कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने रातोरात करीब सौ ट्राली मिट्टी डालकर तालाब पर कब्जा करने की कोशिश की। सुबह नगर निगम को जानकारी हुई तो टीम ने पहुंचकर मिट्टी हटवाना शुरू किया। मौके पर कब्जा करने वाले लोग भी आ गए तो उनसे नोकझोंक भी हुई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रेम नगर थाने में तहरीर दी गई है।

पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि तालाब पर नगर निगम की ओर से काम चल रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात के बाद कुछ लोगों ने करीब सौ ट्राली से अधिक मिट्टी डालकर तालाब पर कब्जा करने की कोशिश की। सुबह टीम प्रभारी जयपाल सिंह पटेल को कब्जा हटवाने के लिए भेजा गया। यहां टीम ने क्रेन और जेसीबी के माध्यम से कब्जा खाली कराना शुरू किया तो कुछ लोग मौके पर आए गए और उन्हाेंने विरोध किया। इस दौरान टीम के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। बताया कि मिट्टी को कब्जे में लेकर उसे तालाब से निकलवाया जा रहा है और कब्जा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए प्रेम नगर पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed