{"_id":"651697903f8b5cbafb078425","slug":"attackers-shot-the-farmer-in-bareilly-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत पर रखवाली करने गए किसान पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत पर रखवाली करने गए किसान पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने मारी गोली
Fri, 29 Sep 2023 02:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:54 PM IST
सार
फतेहगंज पूर्वी में गुरुवार रात हमलावरों ने किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल ने गांव के दो युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी में गुरुवार रात खेत पर फसल की रखवाली कर रहे गांव टिसुआ निवासी किसान मोहम्मद वसीम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पैर में गोली मार दी। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायल किसान वसीम ने बताया कि वह फतेहगंज पूर्वी में रहकर खेतीबाड़ी करता है। 15 दिन पहले गांव के असलम और शकील से उसकी कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे। गुरुवार रात लगभग 12 बजे शकील और असलम ने अपने दो अन्य साथी की मदद से उसे घेरकर गोली चला दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोग इकट्ठे हो गए। वहीं आरोपी गोली मारने के बाद फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की ओर से दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।