{"_id":"646fbf52bcb09262bf06ffc6","slug":"attacked-by-entering-the-house-the-girl-died-in-a-tussle-bareilly-news-c-4-bly1015-164696-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में घुसकर हमला, खींचतान में बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में घुसकर हमला, खींचतान में बच्ची की मौत
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाने के गांव मोरनिया में बुधवार रात दो बजे राजन यादव के घर पर दूसरे गुट ने हमला कर दिया। दो दिन से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और झगड़ा चल रहा था। खींचतान में ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार लोगों पर रिपोर्ट करा दी गई है।
इज्जतनगर के गांव मोहरनिया गांव निवासी राजन यादव ने बताया कि उनके छोटे भाई छोटू यादव का तीन साल पहले गांव के ऋषिपाल से विवाद हो गया था। छोटू दूध लेकर जा रहा था तभी ऋषिपाल की भैंस की टक्कर से दूध जमीन पर गिर गया। छोटू ने दूध की कीमत ऋषिपाल से मांगी तो ऋषिपाल ने उसकी पिटाई लगा दी। छोटू ने तब रिपोर्ट कराई थी, लेकिन लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
राजन के मुताबिक आरोपी तभी से उन लोगों से रंजिश मानने लगे। बुधवार सुबह जब छोटू दूध बेचकर लौट रहा था तो ऋषिपाल व उसके परिवार के लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और डंडों से पीटा। उसके दोनों हाथ टूट गए। छोटू थाना इज्जतनगर पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
जब ऋषिपाल पक्ष को जानकारी हुई तो वह लोग आधी रात के बाद छोटू के घर पहुंच गए। ऋषिपाल, अनिकेत, पुष्पपाल, रंजीत समेत एक अन्य लोगों ने पूरे परिवार को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। घटना के समय राजन की पत्नी की गोद में उसकी दो साल की बेटी कंचन थी। खींचतान में बच्ची जमीन पर गिर पड़ी, बाद में उसकी मौत हो गई। परिवार के कई अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
000
छोटू पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अरुण श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर इज्जतनगर