फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attack on protest against molestation, child injured by bullet fired in defense

छेड़खानी के विरोध पर हमला, बचाव में चलाई गई गोली से बच्चा जख्मी

Sat, 18 Dec 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Attack on protest against molestation, child injured by bullet fired in defense
सीबीगंज में छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचे किशोरी के परिजनों पर आरोपी पक्ष हमलावर हो गए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सीबीगंज के गांव बिबियापुर चौधरी में शाम को हुई वारदात
विज्ञापन

दो समुदायों से बीच विवाद से गांव में तनाव, पुलिस तैनात
सीबीगंज। छेड़खानी के आरोपी का परिवार नाराजगी जताने पहुंचे पहुंचे छात्रा के घरवालों पर ही हमलावर हो गया तो पीड़ित पक्ष में शामिल एक फौजी ने तमंचे से गोली चला दी जिसकी चपेट में आकर दस वर्षीय कलीम उर्फ आसिफ घायल हो गया। इस घटना पर जमकर हंगामा हुआ। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है लिहाजा पुलिस तैनात कर दी गई है।
सीबीगंज क्षेत्र में रहने वाली किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। शुक्रवार को कॉलेज से लौटने के दौरान बिबियापुर चौधरी गांव में रहने वाले माजिद, फईम और साजिद ने उसे रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर जाकर घटना के बारे में बताया तो परिजन आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचे। मगर, आरोपियों के परिजन ने उनका ही पक्ष लिया और छात्रा के परिजन से गाली गलौज कर हमलावर हो गए। इसके बाद छात्रा के परिजन आरोपियों की तलाश करने लगे तो तीनों गांव के पास पुलिया पर खड़े मिल गए। छात्रा ने तीनों को पहचान लिया लेकिन इसी बीच उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। फिर वे सभी छात्रा के परिवार वालों पर हमलावर हो गए और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। इस पर छात्रा पक्ष से पहुंचे फौजी ने तमंचा निकाला तो झीनाछपटी होने लगी। इसी बीच तमंचा चल गया और पास ही खड़ा 10 वर्षीय आसिफ उर्फ कलीम छर्रे लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

बच्चे को अस्पताल ले जाने की कोशिश पर हंगामा
आसिफ को छर्रे लगे तो छात्रा पक्ष के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की। मगर, दूसरे पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के तमाम लोग वहां इकट्ठे हो गए और वहां के हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना पर सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव होने के कारण वहां फोर्स तैनात की गई है। देर रात इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर माजिद, फईम और साजिद के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed